सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गांधी-शास्त्री जयंती पर कलेक्ट्रेट में श्रद्धांजलि, गांवों में चला डिजिटल सेवा अभियान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 4, 2026 1:50 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को चमोली में कार्यक्रमों की धूम रही। कलेक्ट्रेट परिसर में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी गई, वहीं जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिफॉर्म उत्सव एवं जन योजना अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं की जानकारी दी गई।

कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यालयी छात्र-छात्राओं और अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित किए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर की छात्राओं और अधिकारी-कर्मचारियों ने गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन किया।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास साफ-सफाई रखने की अपील की। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल छोड़कर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप कोषाधिकारी सुरेन्द्र वर्मा, सहायक अभियंता अभिषेक सिंह, एएलआरओ राकेश पल्लव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयी छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

उधर, भारत सरकार के सबकी योजना, सबका विकास अभियान के तहत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिफॉर्म उत्सव एवं जन योजना अभियान चलाया गया। अभियान में ग्रामीणों को डिजिटल भू-अभिलेख और राजस्व विभाग की ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को बताया गया कि ई-भूलेख पोर्टल से खतौनी की प्रमाणित प्रति घर बैठे प्राप्त की जा सकती है। ऑनलाइन विरासत दर्ज कराने, भू-नक्शा, भू-कय, भू-उपयोग परिवर्तन और ई-एग्रीलोन जैसी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि नारायणबगड़ की नलगांव, कर्णप्रयाग की सिमली व खाल-बजेठा, पोखरी की सेमी व म्यौली, देवाल की ब्लाण और नंदानगर की सैंती समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं से संबंधित लघु फिल्मों का प्रदर्शन भी किया गया।

ग्रामीणों को बताया गया कि ऑनलाइन सेवाओं के इस्तेमाल से कई कार्य घर बैठे किए जा सकते हैं, जिससे सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर कम होंगे। अभियान के जरिए ग्रामीणों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने और सरकारी सेवाओं का लाभ अधिक सुगम एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.