रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार के चार NSS स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 4, 2026 2:31 पूर्वाह्न

कोटद्वार : क्षेत्र के लिए यह गौरव का विषय है कि चार राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों का चयन 25 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक राष्ट्रीय युवा केंद्र, गढ़पुरी, हरियाणा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर (National Integration Camp) के लिए हुआ है। यह शिविर “Yuva for My Bharat” एवं “Yuva for Digital Literacy” थीम पर आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में प्रतिभाग करने वाले स्वयंसेवकों में कुनाल बिष्ट एवं प्रियांशी बिष्ट, डैफोडिल पब्लिक स्कूल, कोटद्वार; मेहफूज़ एसजीआरआर, कोटद्वार; तथा कुमकुम रावत सरस्वती विद्या मंदिर, जानकी नगर, कोटद्वार शामिल हैं। ये सभी स्वयंसेवक शिविर में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं उत्तराखण्ड टीम के प्रभारी शंकर बहादुर ने बताया कि स्वयंसेवकों का चयन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानदंडों के अनुसार किया गया है। चयन प्रक्रिया में My Bharat Portal/App पर स्वयंसेवक का पंजीकरण एक महत्वपूर्ण अनिवार्य मानदंड था। इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों की एनएसएस गतिविधियों में सहभागिता, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक कार्यों में योगदान तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने की योग्यता को भी ध्यान में रखा गया।

शंकर बहादुर ने राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि National Integration Camp (NIC) का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों के युवाओं को एक मंच पर लाकर उनमें राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। शिविर में विभिन्न राज्यों से आए एनएसएस स्वयंसेवक अपनी-अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं उपलब्धियों को साझा करते हुए एक-दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त करते हैं। साथ ही विभिन्न शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर भी बल दिया जाता है।

चारों स्वयंसेवकों के चयन पर डॉ. सुनेना रावत, राज्य एनएसएस अधिकारी, प्रमेन्द्र कुमार बिष्ट, अपर निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, गढ़वाल मंडल पौड़ी, पुष्कर सिंह नेगी, मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक, गढ़वाल मंडल एनएसएस, सहित चारों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं कार्यक्रम अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस शिविर में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करना स्वयंसेवकों के लिए गौरव की बात है तथा यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी एनएसएस एवं सामाजिक सेवा की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।

चारों एनएसएस स्वयंसेवकों के चयन से उनके विद्यालयों एवं पूरे कोटद्वार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्वयंसेवकों से राष्ट्रीय एकता, डिजिटल साक्षरता एवं युवा सहभागिता के संदेश को आगे बढ़ाने की अपेक्षा की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ल्वाली-घीड़ी पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, गांवों की चौखट पर परखी विकास की हकीकत, मिड-डे मील में लकड़ी का चूल्हा देख हुई नाराज, लगाई फटकार
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी, दो घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार
  • एसआईआर के बाद चमोली में 2.76 लाख मतदाता, अंतिम सूची जारी
  • एबीवीपी के पक्ष में मतदान का आरोप, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निष्कासित
  • छात्र महासंघ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि, एनएसयूआई के पांच प्रत्याशी निष्कासित
  • कोटद्वार : मोहम्मद दीपक को मिली जमानत, मारपीट का था आरोप
  • कालागढ़ टाइगर रिजर्व में AI की मदद से तस्कर गिरफ्तार
  • कोटद्वार के चार NSS स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन
  • उत्तराखण्ड : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मांगा AI कंपनी से 7000 करोड़ रूपये का हर्जाना
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.