शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

क्रांतिकारी पत्रकार नरेन्द्र उनियाल की 75वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, कोटद्वार विकास के लिए जारी हुआ दृष्टि पत्र

शेयर करें !
posted on : मार्च 14, 2026 4:34 अपराह्न

कोटद्वार : क्रान्तिकारी पत्रकार अमर लोकतंत्र सेनानी नरेन्द्र उनियाल की 75 वीं जयंती के अवसर पर कोटद्वार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नरेन्द्र उनियाल के कृतित्व एवं व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें सादर श्रद्धांजलि दी गयी।

इस अवसर पर उन्हें याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि, उन्होंने अपने साहस और प्रतिबद्धता से जनपक्षीय पत्रकारिता की परंपरा को मजबूत किया तथा नरेंद्र उनियाल उन पत्रकारों में थे जिनके लिए पत्रकारिता केवल खबर लिखने का माध्यम नहीं थी, बल्कि समाज के संघर्षों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का दायित्व थी। उनके संपादन में प्रकाशित समाचार पत्र धधकता पहाड़ अपने समय में जनपक्षीय और निर्भीक पत्रकारिता का प्रतीक बन गया था। पहाड़ के सामाजिक-आर्थिकी के सवाल, आम लोगों की पीड़ा और क्षेत्रीय असमानताओं के मुद्दे इस अखबार के माध्यम से प्रभावी ढंग से उजागर किया जाता था। यही कारण रहा की आपातकालीन समय तत्कालीन सरकार की आंख की किरकीरी रहे वे 19 माह तक जेल में रहे।

इस अवसर पर कोटद्वार विकास का रोड़मैप के लिए एक दृष्टि पत्र भी जारी किया गया। दृष्टि पत्र में अनेक सवाल उठाये गये हैं। इस दृष्टि पत्र में कोटद्वार विकास को अवरूद्ध करने के लिए राज्य में गठित होने वाली सरकारों को जिम्मेदार ठहराते हुए समाधान भी सुझाये गये हैं। दृष्टि पत्र में कहा गया है कि, राज्य सरकारों ने स्थानीय जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कार्यक्रम संयोजक नागेन्द्र उनियाल ने बताया कि कोटद्वार मेडिकल कॉलेज को केन्द्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर गढ़वाल के तहत् बनाया जा सकता है। कंडी रोड़ का हिस्सा लालढांग-चिलरखाल वाले 11 किलोमीटर वाले हिस्से को वन विभाग से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार की इच्छा शक्ति ही काफी है।

सत्य प्रकाश थपलियाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पत्रकार सूरज कुकरेती, डॉ शक्ति शैल कपरवाण, शिव प्रकाश कुकरेती, राजीव गौड़, मुजीब नैथानी, चित्रमणी देवलियाल, विकास आर्य आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अनेक राज्य आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र नौटियाल ने किया।

सम्मानित होने वाले राज्य आंदोलनकारी

1. महेन्द्र सिंह रावत 2. भगवती प्रसाद कंडवाल 3. अशोक कंडारी 4. पंकज डबराल 5. पंकज उनियाल 6. प्रकाश बमराड़ा 6. संजू कश्यप 7. अभिमन्यु सिंह रावत 8. विजय पाल सिंह 9. विनोद अग्रवाल 10. राजीव गौड़ 11. राजेन्द्र सिंह नेगी 12. दलबीर सिंह 13. हरीश बहुखंडी 14. इकरामुद्दीन 15. रमेश चन्द्र 16. दिनेश धूलिया

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन डे
  • क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की पहल से डोईवाला में 16 मार्च को रोजगार मेला, 35 से अधिक कंपनियां लेंगी साक्षात्कार, 900 से अधिक पदों पर मिलेंगे नौकरी के अवसर
  • डीएम मयूर दीक्षित ने जिले में एलपीजी गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी एवं किसी भी समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम किया स्थापित
  • हरिद्वार : जिले को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल, सभी सरकारी वाहनों में लगाए जा रहे है डस्टबिन, डीएम मयूर दीक्षित व सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया शुभारंभ
  • डीएम मयूर दीक्षित ने एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर की समीक्षा बैठक, सभी गैस एजेंसियों पर नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश
  • कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण, अपर मेलाधिकारी ने मोतीचूर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – डीएम मयूर दीक्षित
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध सिलेंडर पर बड़ी कार्रवाई, 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण; अनियमितता पर अर्थदंड और एफआईआर
  • सहकारी देयों की वसूली धीमी होने पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, 50 प्रतिशत से कम वसूली पर सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश
  • किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़, सरकार के प्रयास लाए रंग, घेर-बाड़ योजना में फिर से शुरू हुई केंद्र की मदद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.