posted on : फ़रवरी 18, 2022 5:49 अपराह्न
कोटद्वार। थाना नजीबाबाद के अंतर्गत शंकर फार्म निवासी किशोरी की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। शंकर फार्म, बिजनौर निवासी एक युवती ने गुरुवार की शाम को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार ले गए, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया गया । वहीं शुक्रवार दोपहर देवी नगर, नजीबाबाद रोड निवासी मनोज कुमार अग्रवाल उम्र 48 ने भी विषाक्त का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली । अस्पताल से दिए गए मैमो के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।



