शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार में AI टूल्स सहित तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण

शेयर करें !
posted on : जुलाई 25, 2026 6:34 अपराह्न

कोटद्वार : डिजिटल युग में युवाओं, उद्यमियों एवं व्यवसायियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें स्वरोजगार और व्यवसाय विस्तार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से जिला उद्योग केन्द्र, कोटद्वार द्वारा तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित नवीनतम डिजिटल मार्केटिंग तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने उत्पादों एवं सेवाओं की प्रभावी ऑनलाइन ब्रांडिंग और विपणन कर सकेंगे।

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में एआई आधारित डिजिटल मार्केटिंग, फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मार्केटिंग, गूगल एड्स एवं मेटा एड्स का संचालन, कैनवा के माध्यम से प्रोफेशनल ग्राफिक डिज़ाइन तैयार करना, एआई टूल्स की सहायता से कंटेंट, वीडियो एवं प्रेजेंटेशन बनाना, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, ईमेल मार्केटिंग, डिजिटल एनालिटिक्स तथा ऑनलाइन बिक्री बढ़ाने की आधुनिक रणनीतियों का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई, 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है, जबकि चयन के लिए 5 अगस्त, 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए स्नातक अथवा बेसिक आईटी ज्ञान रखने वाले, सोशल मीडिया का सामान्य ज्ञान रखने वाले तथा डिजिटल मार्केटिंग सीखने के इच्छुक युवा एवं उद्यमी आवेदन कर सकते हैं।

कार्यक्रम के अंतर्गत केवल 25 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट एवं साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को पूर्णतः निःशुल्क आधुनिक एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे डिजिटल क्षेत्र में नए अवसरों का लाभ उठाने के साथ-साथ अपने व्यवसाय को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी https://forms.gle/3MKSpun5Rt3Sgfy8A पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9568326416 पर संपर्क किया जा सकता है।

महाप्रबंधक ने सभी पात्र युवाओं, स्टार्टअप उद्यमियों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि सीमित सीटों को देखते हुए वे अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाएं और डिजिटल कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाएं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
  • जिला उद्योग केन्द्र कोटद्वार में AI टूल्स सहित तीन माह का निःशुल्क एडवांस डिजिटल मार्केटिंग प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फार कारगिल हीरोज”
  • पौड़ी गढ़वाल : 28 जुलाई से रांसी स्टेडियम में शुरू होंगे मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के चयन ट्रायल
  • बड़ी खबर : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
  • कोटद्वार : रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हरेला सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
  • कारगिल विजय दिवस पर देहरादून में रन फॉर कारगिल हीरोज को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • वन्य जीव संघर्ष के साहसी मददगारों को किया जाएगा सम्मानित – मुख्यमंत्री धामी
  • एसजीआरआरयू में स्कूल ऑफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के अत्याधुनिक भवन का भव्य उद्घाटन, पर्यटन प्रदेश की बढ़ती मांग के अनुरूप तैयार होंगे विश्वस्तरीय प्रोफेशनल्स
  • संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने किया डेक्कन कॉलेज पुणे का दौरा, संस्कृत विश्वकोशीय शब्दकोश परियोजना का लिया जायजा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.