बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने किया डेक्कन कॉलेज पुणे का दौरा, संस्कृत विश्वकोशीय शब्दकोश परियोजना का लिया जायजा

शेयर करें !
posted on : जुलाई 25, 2026 5:52 अपराह्न
  • संस्कृत लेक्सिकोग्राफी, शोध और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

देहरादून : उत्तराखंड शासन के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने पुणे स्थित डेक्कन कॉलेज, पीजीआरआई (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) का दौरा कर संस्कृत एवं लेक्सिकोग्राफी विभाग की गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के प्राध्यापकों के साथ संस्कृत विश्वकोशीय शब्दकोश (Encyclopedic Dictionary) परियोजना, संस्कृत शोध तथा अकादमिक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

संस्कृत विश्वकोशीय शब्दकोश परियोजना की मिली विस्तृत जानकारी

दौरे के दौरान संस्कृत एवं लेक्सिकोग्राफी विभाग की ओर से डॉ. भाव शर्मा ने संस्कृत विश्वकोशीय शब्दकोश परियोजना की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना में वेदों से लेकर 18वीं शताब्दी तक के लगभग 1,500 महत्वपूर्ण संस्कृत ग्रंथों को आधार बनाया गया है। अब तक इस परियोजना के 35 खंड प्रकाशित हो चुके हैं, जबकि तीन नए खंड शीघ्र प्रकाशित किए जाने की तैयारी है।

डेढ़ लाख संस्कृत शब्दों का समृद्ध भंडार

परियोजना के अंतर्गत लगभग 1.5 लाख संस्कृत शब्दों का अंग्रेज़ी अर्थ और उनका संदर्भ संकलित किया गया है। इस शब्दकोश की विशेषता यह है कि यह केवल शब्दों का अर्थ ही नहीं बताता, बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि संबंधित शब्द किस मूल ग्रंथ या स्रोत से लिया गया है। इससे शोधार्थियों और संस्कृत के अध्येताओं को प्रमाणिक संदर्भ सामग्री उपलब्ध होती है।

शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पहल

संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने कहा कि इस प्रकार की परियोजनाएं संस्कृत भाषा के संरक्षण, संवर्धन और शोध को नई दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने बताया कि यह शब्दकोश उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, संस्कृत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के साथ-साथ अन्य शिक्षण संस्थानों में संस्कृत का अध्ययन एवं अध्यापन करने वाले शिक्षकों, विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

एम.ए. और पीएचडी कार्यक्रमों की भी दी जानकारी

दौरे के दौरान यह भी बताया गया कि संस्कृत एवं लेक्सिकोग्राफी विभाग में एम.ए. के साथ-साथ पीएचडी कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से संस्कृत भाषा, साहित्य और शब्दकोश विज्ञान के क्षेत्र में उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा दिया जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर डेक्कन कॉलेज के कुलपति (वाइस-चांसलर) प्रो. प्रसाद जोशी, डॉ. शिल्पा सुमंत, डॉ. भाव शर्मा, डॉ. बंसी लहले सहित संस्कृत एवं लेक्सिकोग्राफी विभाग के अन्य प्राध्यापक एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.