शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रेल पटरी पर बिजनौर और हरिद्वार के चोरों ने किया हाथ साफ, कोटद्वार में पूछताछ के लिए पहुंची RPF

शेयर करें !
posted on : मई 11, 2023 10:47 अपराह्न

कोटद्वार : कोटद्वार में आज रेलवे पुलिस RPF की टीम पहुंची जिसके बाद स्टील फैक्ट्रियों और व्यापारियों में ये चर्चा है की रेलवे के माल की चोरी के संबध में RPF की टीम कोटद्वार पहुंची है। हालाकि कोटद्वार में पुलिस को ऐसा कुछ नही मिला। दरअसल मुरादाबाद रेलवे मंडल में बुंदकी रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात चोरों ने कुछ समय पूर्व 69.91 व 61.33 मीटर स्क्रैप लाइनें चुराई। जिसके बाद मुरादाबाद आरपीएफ में रेल पटरी चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर डीएससी आरपीएफ शानमुंग वाडियाल ने जांच आरपीएफ के साथ सीआईबी को दी। लंबी पड़ताल के बाद जांच टीमों को बदमाशों का सुराग मिला। जांच टीमों ने कॉल डिटेल, सीसीटीएनएस के जरिए बदमाशों की लोकेशन मिली।

मुरादाबाद की आरपीएफ व नजीबाबाद की टीम ने रेल संपत्ति चोरी में पांच और तीन रिसीवरों को गिरफ्तार किया है।बुंदकी में रेल पटरी चोरी की दो बार घटनाएं हुई। खुलासे के लिए मुरादाबाद की आरपीएफ व सीआईबी टीमों को लगाया गया। रेल संपत्ति व लाइन चोरी में बिजनौर के तीन व उत्तराखंड के हरिद्वार के पांच लोगों को पकड़ा गया है। उनके पास से चोरी गया रेल लाइन का सामान भी बरामद हुआ है। ये लोग रेल संपत्ति चुराकर गैस कटर से छोटे टुकड़ों में कबाड़ियों को बेच देते थे। जिन अभियुक्तों को पकड़ा गया है उनमें बिजनौर के स्योहारा थाने के इरफान, नफीस व फरमान के अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार के पथरी के महबूब, सलीम के अलावा कनखल थाना के शमशेर व सुहेब और मुजफ्फरनगर की आवास विकास कालोनी का हिमांशु है।

बदमाशों को पकड़ने वालों में सीआईबी के निरीक्षक सुधीर कुमार, दरोगा लव कुश व महिलाल और मुरादाबाद आरपीएफ के अनिल कुमार, प्रताप सिंह नेगी, ईश्वर सिंह, अब्दुल खलील, इंद्रपाल, सचिन तोमर, राजीव कुमार, शशिभूषण कांत ओझा आदि रहे। वही सूत्रों के अनुसार अब पकड़े गए चोरों से पूछताछ के बाद बिजनौर और हरिद्वार के आसपास रेलवे पुलिस स्टील फैक्ट्रियों और दुकानों में पूछताछ के लिए पहुंच रही है। कोटद्वार में भी आज रेलवे पुलिस की टीम एक दुकान पर पूछताछ के लिए पहुंची। हालाकि अभी ये साफ नहीं हो पाया की इस दौरान चोरी का माल मिला या नही, लेकिन फिलहाल रेलवे पुलिस इस मामले में छानबीन करने में लगी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा, IAS बंशीधर तिवारी ने किया जल-सृष्टि पार्क का निरीक्षण, 8.63 करोड़ से संवरी जौहड़ की भूमि
  • नौकरी लगाने के नाम पर 18 लाख की ठगी, फरार आरोपी को कोटद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सीएम धामी के विजन को धरातल पर उतार रहा एमडीडीए, सिटी फॉरेस्ट के बाद मियांवाला में एक और पर्यावरणीय तोहफा
  • महाराज ने तिलवाड़ा-मायली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग को दो लेन में विकसित करने को कहा
  • धामी सरकार में गरीबों के घर का सपना हो रहा साकार, उत्तराखंड में 18 परियोजनाओं के तहत बन रहे 15,496 आवास
  • उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को किया संबोधित
  • उत्तराखंड : धामी सरकार में अपने आशियाने का सपना हो रहा साकार, दिसंबर तक 15 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगी पक्की छत
  • जिला चिकित्सालय चंपावत में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण, मुख्यमंत्री धामी ने कहा – चंपावत में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
  • नैनीडांडा महाविद्यालय में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत आयोजित हुईं विभिन्न प्रतियोगिताएं
  • रात में सड़क पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, रिखणीखाल पुलिस ने शिक्षक को सुरक्षित पहुंचाया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.