गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लालढांग वन रेंज के भंडार गृह से हाथीदांत चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2026 1:33 पूर्वाह्न
  • कोटद्वार पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, चोरी में प्रयुक्त सरिया और टूटा ताला बरामद; अन्य संलिप्तों की तलाश जारी

कोटद्वार। पौड़ी जनपद में वन्यजीवों और उनसे जुड़ी संरक्षित संपदा की सुरक्षा के लिए पुलिस एवं वन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लालढांग वन रेंज के भंडार गृह से हाथीदांत चोरी के मामले का खुलासा किया है। मामले में संयुक्त टीम ने गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू (34) को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस और वन विभाग अब घटना में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं।

यमकेश्वर में दर्ज हुआ था मुकदमा, कोटद्वार स्थानांतरित हुई विवेचना

लैंसडाउन वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी सुधीर कुमार की तहरीर पर एक नवंबर 2026 को थाना यमकेश्वर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में घटनास्थल कोतवाली कोटद्वार क्षेत्र में पाए जाने के बाद प्रकरण को अग्रिम कार्रवाई के लिए कोटद्वार स्थानांतरित किया गया। इसके बाद चार नवंबर को कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 268/26 के तहत धारा 305(ई) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गोपनीय सूचना और पूछताछ में सामने आई आरोपी की भूमिका

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने वन्यजीव तस्करी और अवैध शिकार से जुड़े अपराधों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद कोटद्वार पुलिस और लालढांग वन रेंज की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विभिन्न पहलुओं से जांच और साक्ष्य संकलन किया।

विवेचना के दौरान मिली गोपनीय सूचना और अन्य तथ्यों के आधार पर गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू की संलिप्तता सामने आई। वन विभाग के जांच अधिकारी एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी रजत कपिल ने आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ में आरोपी ने भंडार गृह से हाथीदांत चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद 10 नवंबर को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम समेत कई धाराओं में कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 305(ई), 331(4) और 3(5) के साथ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 (संशोधित 2023) की धारा 39(2), 39(3), 44, 48(ए) सहपठित धारा 51 तथा भारतीय वन अधिनियम-1927 की धारा 26(छ) सहपठित धारा 52 के तहत कार्रवाई की गई है।

टूटा ताला और सरिया बरामद

संयुक्त टीम ने मामले में भंडार गृह का टूटा हुआ एक ताला और ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया सरिये का एक टुकड़ा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी गुलाम मुस्तफा उर्फ नानू पुत्र रोशनद्दीन, निवासी गुर्जर बस्ती गैण्डीखाता, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार का रहने वाला है।

पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 में थाना श्यामपुर, हरिद्वार में चोरी और चोरी की संपत्ति रखने से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं, नजीबाबाद थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज होने का उल्लेख है।

पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम प्रकरण के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है। साथ ही चोरी की घटना में अन्य व्यक्तियों की संभावित भूमिका की पड़ताल की जा रही है। उनकी संलिप्तता सामने आने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • अब जेनी को मिलेगा न्याय! वर्षों की पीड़ा के बाद जगी उम्मीद की नई किरण… असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिली जेनी, न्याय की लड़ाई को मिला नया संबल
  • पंच पूजाओं के साथ आज से शुरू होगी बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू
  • 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाना लक्ष्य, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं – हरीश रावत
  • गौचर मेले में सुरक्षा इंतजामों की फायर सर्विस ने परखी तैयारी
  • थराली अस्पताल की बदहाली पर भाजयुमो ने सरकार को घेरा, धरना दूसरे दिन भी जारी
  • फिल्म रामायण में दिखा राघव जुयाल का जबरदस्त अवतार
  • लालढांग वन रेंज के भंडार गृह से हाथीदांत चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
  • केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पटाखे दिलाने के बहाने झाड़ियों में ले गया दरिंदा!
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.