गुरूवार, नवम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 12, 2026 1:28 पूर्वाह्न

केदारनाथ : जनपद रुद्रप्रयाग स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज 11 नवम्बर (बुधवार) को प्रातः 08:30 बजे पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार, विधि-विधान, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक परम्पराओं के अनुरूप शीतकाल के लिए विधिवत बंद कर दिए गए। इसी के साथ इस वर्ष की श्री केदारनाथ धाम की यात्रा का विधिवत समापन हो गया है।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज तड़के प्रातः 04:00 बजे से ही विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ प्रारम्भ कर दी गई थी। निर्धारित धार्मिक परम्पराओं के अनुसार समस्त पूजा-अर्चना एवं वैदिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए गए। इसके पश्चात प्रातः 08:30 बजे शुभ मुहूर्त में मन्दिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस पावन अवसर पर पूरा केदारनाथ धाम भारतीय सेना के बैंड की मधुर धुनों के साथ बाबा केदार के जयकारों एवं भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। 

कपाट बंद होने के इस पावन अवसर पर अध्यक्ष बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति हेमन्त द्विवेदी, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति सोहन सिंह रागड़, पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी अवनी तिवारी, चौकी प्रभारी केदारनाथ मुकेश डिमरी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी, तीर्थ पुरोहितगण, हक-हकूकधारी एवं देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कपाट बंद होने के पश्चात भगवान श्री केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली ने मन्दिर परिसर का भ्रमण कर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। बाबा केदार की डोली के धाम से प्रस्थान के दौरान श्रद्धालुओं ने भावुक मन से बाबा केदार के जयकारे लगाते हुए डोली को विदाई दी और अधिकांश श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम से डोली के साथ-साथ प्रस्थान किया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 11 नवम्बर को बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली का प्रथम रात्रि प्रवास रामपुर में रहेगा। इसके पश्चात 12 नवम्बर को डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी तथा 13 नवम्बर को अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां धार्मिक परम्पराओं एवं विधि-विधान के अनुसार भगवान श्री केदारनाथ की शीतकालीन पूजा-अर्चना प्रारम्भ होगी।

शीतकाल के आगामी छः माह तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान श्री ओंकारेश्वर मन्दिर, ऊखीमठ में सम्पन्न होंगे। इस अवधि में श्रद्धालुजन ऊखीमठ पहुंचकर बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल पर दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

श्री केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही हिमालय की गोद में स्थित इस पावन धाम में शीतकालीन विराम प्रारम्भ हो गया है। अब अगले बरस 2027 में आगामी ग्रीष्मकाल में पुनः बाबा केदार के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का शुभारम्भ होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • पंच पूजाओं के साथ आज से शुरू होगी बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू
  • 2027 में कांग्रेस की सरकार बनाना लक्ष्य, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं – हरीश रावत
  • गौचर मेले में सुरक्षा इंतजामों की फायर सर्विस ने परखी तैयारी
  • थराली अस्पताल की बदहाली पर भाजयुमो ने सरकार को घेरा, धरना दूसरे दिन भी जारी
  • फिल्म रामायण में दिखा राघव जुयाल का जबरदस्त अवतार
  • लालढांग वन रेंज के भंडार गृह से हाथीदांत चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
  • केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, जयकारों के बीच ऊखीमठ रवाना हुई बाबा केदार की डोली
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद
  • आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पटाखे दिलाने के बहाने झाड़ियों में ले गया दरिंदा!
  • उत्तराखण्ड : पेंशनरों की सुविधा, 30 नवंबर तक DLC विशेष अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.