posted on : मई 23, 2022 4:57 अपराह्न
कोटद्वार । पहाड़ों में मौसम ने करवट लेते हुए गर्मी में भी ठंड का एहसास करा दिया। सोमवार सुबह से लगातार बारिश हुई।आजकल बढ़ती गर्मी से लोग परेशान थे लेकिन अचानक मौसम ने करवट लेते हुए बढ़ती गर्मी से लोगों को राहत प्रदान की है। कोटद्वार सहित आसपास के क्षेत्रों में भी जमकर मेघ बरसे। मौसम के अचानक बदलाव से मई महिने की इस गर्मी में भी ठंड का एहसास करा दिया है। मौसम के करवट लेने से लोगों को गर्मी में भी गर्म कपड़े निकालने पड़े।पहाड़ो के पर्यटन स्थल इस समय देशी विदेशी सैलानियों से गुलजार हैं।इस समय की बारिश खेती बाड़ी, सूखते जलस्रोतों व जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए भी कारगर साबित होगी।



