सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : जिले के कई गांवो से उठ रही चुनाव बहिष्कार की आवाज, कहीं सड़क तो कहीं पुल की हो रही मांग

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2024 3:51 अपराह्न

गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। लोक सभा चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही चमोली जिले के गांव-गांव से चुनाव बहिष्कार की करने की आवाज गुंजने लगी है। कहीं बर्षों से सड़क की मांग करते आ रहे ग्रामीण चुनाव बहिष्कार की धमकी दे रहे है तो कहीं बिना पुल के आवाजाही कर रहे ग्रामीण वोट न देने की बात कर रहे है।

चमोली जिले के दशोली विकास खंड के पाणा, ईराणी, झींझी, भनाली के ग्रामीणों ने सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय नेगी और ग्राम प्रधान बीना देवी का कहना है कि उनके गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, बिजली की समस्या से ग्रामीण परेशान है। कई बार इस संबंध में जिला प्रशासन और शासन से पत्राचार किया जा चुका है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब ग्रामीणों को सरकार की ओर से कोई सुविधा मिलनी ही नहीं है तो फिर वोट देकर क्या करेंगे इसलिए ग्रामीणों ने अविलंब समस्या समाधन की मांग की है अन्यथा चुनाव बहिष्कार करने की धमकी दी है। 

वहीं दूसरी ओर जिले के देवाल विकास खंड के वलाण में अभी तक रोड नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने रोड को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार का ऐलान किया है। सोमवार को उप प्रधान विरेन्द्र राम की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि दस वर्ष पहले  पीएमजीएसवाई ने गांव से तीन किलोमीटर पहले रोड काट कर छोड़ दी है। जिससे ग्रामीणों को पैदल ही गांव तक पहुंचना पड़ रहा है।  सबसे बड़ी समस्या गर्भवती महिलाओं व रोगियों को  सड़क मार्ग तक डंडी में लाना पड़ रहा है। जो गंभीर समस्याया बनी हुई है। तीन किलोमीटर सड़क बनाने के लिए लगातार शासन प्रशासन से पत्राचार कर रहे हैं लेकिन अभी तक वित्तिय स्वीकृत नहीं मिलने से रोड का टेंडर नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि आचार संहिता लागू होने से पहले रोड काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का ऐलान किया है। ग्रामीणों के शिष्टमंडल मंडल उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली और विधायक थराली को ज्ञापन भेजा है। जिसमें चुनाव की घोषणा से पूर्व सड़क का कार्य शुरू न होने पर चुनाव बहिष्कार किये जाने की बात कही है। ज्ञापन देने वालों में प्रधान कवीता देवी, उप प्रधान विरेन्द्र राम, राम सिंह, हीरा सिंह, जय राम, गंगोत्री देवी, तुलसी देवी, यशोदा देवी, कान्ति देवी, मानुली देवी, चन्दा देवी, खिल्पा देवी, गोपाल सिंह, भजंन सिंह, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसडीएम संदीप कुमार की पहल बनी मिसाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के बच्चों के बीच मनाया बेटे का जन्मदिन
  • पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर
  • हाथों का हुनर बना तिरंगे की शान, आत्मनिर्भर हो रहीं ग्रामीण महिलाएं, हर घर लहराएगा दून का हैंडमेड तिरंगा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार ने बदली पहाड़ के किसानों की तस्वीर, 8901 किसानों को मिला 1.85 करोड़ का भुगतान
  • अंतिम चरण में कांवड़ यात्रा, हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ के अंतिम दिनों में बढ़ी शिवभक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की सराहना कर मुख्यमंत्री और प्रशासन का जताया आभार
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ियों के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर, 11वें दिन 31,739 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार
  • मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित
  • कांवड़ मेले के 11वें दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 60.70 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर रवाना, अब तक 3 करोड़ 80 लाख 18 हजार कांवड़िए हरिद्वार से अपने गंतव्य को हुए रवाना, बढ़ती भीड़ के बीच प्रशासन-पुलिस ने संभाली व्यवस्थाएं
  • मोबाइल से सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 5990 रुपये नकद बरामद
  • विशेष स्वच्छता अभियान में डीएम एवं सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया प्रतिभाग, 100 से अधिक लोग बने इस अभियान का हिस्सा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.