posted on : फ़रवरी 13, 2022 11:33 अपराह्न
देहरादून : टिहरी – सिमली रोड के पास खाई में गिरा वाहन, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू। आज 13 फरवरी 2022 SDRF टीम को थाना मुनिकीरेती सूचना मिली कि सिमली रोड में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त वाहन एक कार टाटा नेक्सन है जो कि सिमली रोड के पास अनियंत्रित होकर 01 किलोमीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमे सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। SDRF टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 01 किलोमीटर तक गहरी खाई में उतरकर उक्त युवक मनोज राणाकोटी उम्र 33 निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार दिया जिसके पश्चात रोप के माध्यम से खाई से बाहर निकाला गया व उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।



