सोमवार, जुलाई 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गुमशुदगी दर्ज कराने वाला रिजोर्ट मालिक ही निकला हत्या का मुख्य आरोपी, हत्या करने वाले अभियुक्तों को जनपद पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 23, 2022 5:08 अपराह्न
लक्ष्मणझूला : राजस्व क्षेत्र पट्टी उदयपुर पला- 2 तहसील यमकेश्वर जनपद पौड़ी गढ़वाल पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 01/2022, धारा-365 भादवि की विवेचना हस्वआदेश जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित हुई। प्रकरण वादी की पुत्री अंकिता भण्डारी उम्र 19 वर्ष का वनतरा रिजॉर्ट गंगा भोगपुर से दिनांक 18/19 सितम्बर 2022 को लापता होने से सम्बन्धित था प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान को खुलासे के लिये कड़े दिशा निर्देश दिये गये।
जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर सीआईयू एवं थाना लक्ष्मणझूला एवं थानाध्यक्ष देवप्रयाग की टीमें गठित कर मामले के शीघ्र खुलासे हेतु निर्देशित किया गया। दौराने विवेचना इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं सीसीटीवी फुटेज से गुमशुदा/अपहृता अंकिता भण्डारी का रिजॉर्ट स्वामी पुलकित आर्य तथा मैनेजर सौरभ भाष्कर और अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता के साथ दिनांक 18 सितम्बर 2022 की रात्रि 20.00-21.00 बजे के मध्य ऋषिकेश आना एवं वापस जाना प्रकाश में आया। रिजॉर्ट कर्मियों से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि दिनांक 18 सितम्बर 2022 की शाम को अंकिता भण्डारी काफी परेशान थी एवं एक कर्मी से फोन पर रोते हुये अपना बैग ऊपर लाने के लिए कह रही थी तथा वाट्सएप पर भी अंकिता भण्डारी ने रिजॉर्ट में अपने परिचित को बताई थी। रिजॉर्ट कर्मियों से पूछताछ पर यह तथ्य भी प्रकाश में आये कि अंकिता उपरोक्त तीनों के साथ रात्रि करीब 20.00 बजे रिजॉर्ट से गयी थी परन्तु रात 22.30-23.00 बजे के बीच उपरोक्त तीनों ही वापस आये थे अंकिता इनके साथ नहीं थी। उपरोक्त तीनों व्यक्तियों द्वारा खाने के लिये कुक को बताया और अंकिता का खाना रूम सर्विस द्वारा ना भेजकर अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता द्वारा स्वयं उसके कमरे में ले जाया गया।
उपरोक्त साक्ष्यों के आधार पर उपरोक्त 01- पुलकित आर्य पुत्र डॉ. विनोद आर्य निवासी स्वदेशी भवन आर्यनगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार उम्र करीब 35 वर्ष 02- अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता पुत्र राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी 42 ए दयानंद नगरी थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार उम्र करीब 19 वर्ष 03- सौरभ भाष्कर पुत्र शक्ति भाष्कर निवासी 18 ए सूरजनगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार उम्र करीब 35 वर्ष को आवश्यक पूछताछ हेतु थाने पर लाया गया। जिनके द्वारा अपने जुर्म का इकवाल करते हुये बताया कि दिनांक 18 सितम्बर 2022 की शाम पुलकित व अंकिता रिजार्ट में थे तब पुलकित और अंकिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तब पुलकित ने कहा कि अंकिता गुस्से में है इसे लेकर ऋषिकेश चलते हैं। जिस पर हम अलग-अलग गाड़ियों से गये। अंकिता मेरे साथ मोटरसाईकिल पर बैठी थी। पुलकित और अंकित स्कूटी से गये हम लोग बैराज होते हुए एम्स के पास पहुंचे।
वापसी में पुलकित अंकिता को लेकर स्कूटी पर आय़ा। मैं और अंकित साथ में आये। पुलकित अंकिता को लेकर आगे निकल गया। हम बैराज चौकी से करीब 1.5 किमी पहुंचे तो पुलकित अंधेरे में रुका था, हम भी रुक गये तब हमने वहीं पर रुककर शराब पी व मोमो खाये शराब मैने अंकित व पुलकित ने पी थी। चीला रोड पर नहर के किनारे बैठे हुए थे जब हम शराब पी रहे थे तो अंकिता व पुलकित के बीच फिर विवाद होने लगा। अंकिता हमें अपने साथियों के बीच बदनाम करती थी व हमारी बातें अपने साथियों को बताती थी कि हम उसे कस्टमर से सम्बन्ध बनाने के लिये कहते हैं। पुलकित ने अंकित से कहा कि तू हमारे बीच की बात अपने साथियों को क्यूं बताती है तो वह गुस्सा हो गयी और अंकिता के साथ हमारी झड़प हो गयी। अंकिता कहने लगी कि मैं तुम्हारे रिजार्ट की हकीकत बयां कर दूंगी सारी बातें बता दूंगी और उसने पुलकित का मोबाईल नहर में फेक दिया। इस पर हमें गुस्सा आ गया हमें नशे में पता नहीं चला कि हम क्या कर रहे हैं। अंकिता हमसे हाथापाई करने लगी तभी हमने गुस्से में उसे धक्का दे दिया और वह नहर में गिरी व एक-दो बार पानी के ऊपर आकर चिल्लाई उसके बाद नहर में डूब गयी। हम घबरा गये क्योकि रात काफी हो चुकी थी। हमने सोचा कि हम कैसे बचें क्योकि अंकिता को हमारे साथ आते हुए अभिनव व कुश ने देखा था। तब हमने प्लान किया व प्लान के तहत अंकिता ने हमारे सैफ मनवीर को फोन कर चार आदमियों का खाना तैयार करने को कहा मनवीर ने अंकित से पूछ लिया कि अंकिता मैडम आपके साथ है तो अंकित घबरा गया और उसने मना कर दिया कि अंकिता हमारे साथ नहीं है। तब हम तीनों रिजार्ट में पहुंचे आर चुपके से रिजार्ट के किनारे वाले रास्ते से रिजार्ट में आ गया हमने प्लान के तहत सोचा कि अंकित सैफ से कहेगा कि अंकिता को मैं खाना देता हूँ, ताकि रिजार्ट कर्मियों को लगे कि अंकिता कमरे में ही है। इस प्लान के तहत अंकित ही खाना लेकर अंकिता के कमरे मे गया और खाना रखकर आ गया।
सुबह पुलकित और अंकित गुप्ता हरिद्वार चले गये और हरिद्वार से पुलकित ने नया मोबाईल और अपने जियो का डमी सिम खरीदा और प्लान के तहत ही पुलकित ने हमारे रिजार्ट में काम करने वाले सौरव बिष्ट को कहा कि अंकिता को कमरे में जाकर उसका फोन ले आओ ताकि सौरव विष्ट कमरे में जाये और हमें बताये की अंकिता कमरे में नहीं है और न ही फोन है। यही बात हुई तब हम पर किसी को शक न हो इसलिये पुलकित ही अंकिता की गुम होने की FIR दर्ज कराने गया। हम तीनों ने मिलकर यही सोचा था कि हम तीनों एक जैसे बयान देगें इसलिये सोच समझकर हमने घटना की टाईमिंग सैट की थी। इसी हिसाब से FIR दर्ज करायी थी ताकि हम पर कोई शक न कर सके। पूछताछ के दौरान अभिगणों द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करने पर इन्हें उनके जुर्म धारा 302/201/120 बी भादवि से अवगत कराकर गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों का नाम पता

  1. अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी 42 ए, दयानन्द  नगरी, थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र-19 वर्ष।
  2. सौरभ भाष्कर पुत्र शक्ति भाष्कर, निवासी 18 ए, सूरजनगर, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र-35 वर्ष
  3. पुलकित आर्य पुत्र विनोद आर्य, निवासी स्वदेशी भवन आर्यनगर, थाना ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र-35 वर्ष

पंजीकृत अभियोग

  • राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मु0अ0सं0 01/2022, धारा-365 भा.द.वि.
  • दौराने विवेचना अभियोग उपरोक्त में धारा 302/201/120 बी भादवि की बढ़ोतरी की गयी।

पुलिस टीम

  1. अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल
  2. क्षेत्राधिकारी श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल
  3. निरीक्षक सीआईयू मौ. अकरम
  4. थानाध्यक्ष देवप्रयाग सुनील पंवार
  5. उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत
  6. उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह पंवार
  7. उपनिरीक्षक मनोज रावत
  8. आरक्षी 257 ना0पु0 दिनेश गौड़
  9. आरक्षी 44 ना0पु0 अरबिन्द सिंह पुण्डीर
  10. आरक्षी अमरजीत सीआईयू
  11. आरक्षी हरीश सीआईयू
  12. आरक्षी कुलदीप
  13. आरक्षी जल पुलिस रोहित कुमार
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आईटीबीपी की थाली तक पहुंच रहीं सहसपुर की ऑर्गेनिक सब्जियां, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
  • सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे : उत्तराखंड में रोपे जाएंगे रिकॉर्ड पौधे, 2 लाख किसानों को मिलेगा 0% ब्याज पर ऋण – सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
  • कुमाऊँ और गढ़वाल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया लोकार्पण
  • हथकरघा के पीछे के हाथों को मजबूत किए जाने की दिशा में करना होगा काम – फर्स्ट लेडी गुरमीत कौर
  • पौड़ी में उत्साहपूर्वक हुआ सेवा पखवाड़े का शुभारंभ, योजनाओं से जुड़ेगा हर पात्र लाभार्थी
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों का दिखा असर, चौपालों में उठी जनसमस्याओं का तेजी से हो रहा समाधान
  • टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने पहले दल को दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड कांग्रेस ने घोषित की जिला व महानगर कार्यकारिणियां
  • तीरंदाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विधानसभा अध्यक्ष ने किया सम्मानित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रवाना किया कैलाश यात्रा का पहला दल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.