रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, ओंकारेश्वर मंदिर से निकली पंचमुखी डोली

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 19, 2026 6:13 अपराह्न

रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज विधिवत शुरू हो गई। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर से भव्य रूप में धाम के लिए रवाना हुई।

वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच डोली ने मंदिर की परिक्रमा की, जिसके बाद यात्रा आगे बढ़ी। इस दौरान पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा। डोली प्रस्थान के समय सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बाबा केदार का आशीर्वाद लिया, वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोली के साथ पैदल यात्रा पर भी निकले।

मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ओंकारेश्वर मंदिर को करीब आठ कुंतल फूलों से सजाया गया। इससे पहले शनिवार रात्रि को भैरवनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोली ऊखीमठ से प्रस्थान कर गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां विश्वनाथ मंदिर में कुछ समय विश्राम कर श्रद्धालुओं को दर्शन देगी। इसके बाद डोली फाटा के लिए रवाना होगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा।

यात्रा के अगले चरण में 20 अप्रैल को डोली फाटा से प्रस्थान कर गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेगी। 21 अप्रैल को डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर मंदिर भंडार पहुंचेगी।

इसके पश्चात 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा।

यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति द्वारा सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कोटद्वार : ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की फरार वारंटियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
  • पौड़ी गढ़वाल : नुक्कड़ नाटकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को मिल रही नयी गति
  • दोस्तों के बहकावे में बना स्टंटमैन, गैरसैंण पुलिस ने निकाल दी हीरोपंती की हवा
  • कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि
  • एमडीडीए की सख्ती : अवैध कॉलोनी बसाने की कोशिश नाकाम, विकासनगर तहसील अंतर्गत रेतीवाला क्षेत्र में दोबारा की गई ध्वस्तीकरण कार्रवाई
  • उक्रांद ने रोका महेंद्र भट्ट का काफिला, स्थानीय मुद्दों और कर्णप्रयाग घटना पर मांगा जवाब
  • मुख्यमंत्री ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से की चर्चा, रेल परियोजनाओं में तेजी लाने पर जोर
  • उत्तरकाशी : दिशा बैठक में गैरहाजिर अफसरों पर सांसद का एक्शन, स्पष्टीकरण और तबादले के निर्देश
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर अभियोग दर्ज करने की मंजूरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.