शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 14, 2026 4:58 अपराह्न
  • 16 नवंबर की रात 9ः37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट
  • पहले दिन गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद

गोपेश्वर (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध भगवान बदरी विशाल के धाम में शीतकालीन कपाट बंद होने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पांच दिनों तक चलने वाली पंच पूजाओं के पहले दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। वैदिक परंपराओं के अनुसार पंच पूजाओं के समापन पर 16 नवंबर की रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।

कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के साथ ही धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। मंदिर परिसर के सिंहद्वार पर दिनभर तीर्थयात्रियों की भीड़ जुट रही है। इस यात्रा सीजन में अब तक 22 लाख 73 हजार श्रद्धालु धाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

पांच दिनों तक निभाई जाएगी पंच पूजा की परंपरा

बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने से पहले पंच पूजा की विशेष धार्मिक परंपरा निभाई जाती है। इसके तहत 13 नवंबर को अन्नकूट उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी दिन आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को खड्ग-पुस्तक पूजन के साथ वेद ऋचाओं के वाचन को विराम दिया जाएगा। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को भगवान बदरी विशाल के गर्भगृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक कढ़ाई भोग अर्पित किया जाएगा।

17 नवंबर को शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होंगी डोलियां

पंच पूजा के अंतिम दिन 16 नवंबर को विशेष धार्मिक अनुष्ठानों के बाद रात 9ः37 बजे मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अगले दिन 17 नवंबर को भगवान उद्धव और कुबेर जी की उत्सव डोलियों के साथ आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और गरुड़ जी की डोली शीतकालीन प्रवास के लिए रवाना होगी।

भगवान उद्धव और कुबेर जी की डोलियां पांडुकेश्वर स्थित योगध्यान बदरी मंदिर पहुंचेंगी, जबकि आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम की शीतकालीन धार्मिक व्यवस्थाएं शुरू हो जाएंगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड की रिया राणा ने IGNOU में हासिल की AIR-1 रैंक
  • बिट्टू से खूंखार विलेन तक : ‘Gunmaaster G9’ में अपारशक्ति खुराना का बदला अवतार
  • भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
  • पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू
  • अंकिता भंडारी प्रकरण पर लैंसडौन विधायक का बयान घाव पर नमक छिड़कने जैसा – सूर्यकांत धस्माना
  • आईटी पार्क ड्रेनेज सिस्टम के प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश, विशेषज्ञों ने तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर प्रस्तुत किया समाधान का प्लान
  • पौड़ी : बड़ोली में देवभूमि मशरूम प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत काशीपुर और रुद्रपुर निगमों के कार्यों की समीक्षा की
  • जेनी प्रकरण में नया मोड़ : असम की जीरो एफआईआर से उत्तराखंड पहुंच सकती है जांच
  • पौड़ी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6.51 करोड़ मंजूर, जानें किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.