शनिवार, नवम्बर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईटी पार्क ड्रेनेज सिस्टम के प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश, विशेषज्ञों ने तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर प्रस्तुत किया समाधान का प्लान

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 14, 2026 4:54 अपराह्न

देहरादून : सहस्रधारा स्थित आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या का वैज्ञानिक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने तथा रिस्पना नदी के जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में संबंधित विभागों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईटी पार्क क्षेत्र के लिए तैयार किए गए ड्रेनेज सिस्टम तथा राजपुर क्षेत्र में रिस्पना नदी के कैनाल, रिवरफ्रंट एवं इको पार्क विकसित करने की कार्ययोजना का विस्तृत प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुत कार्ययोजना के तहत आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 38 करोड़ रुपये तथा राजपुर क्षेत्र में रिस्पना नदी के कैनाल, रिवरफ्रंट एवं इको पार्क के विकास के लिए लगभग 2.74 करोड़ रुपये की लागत के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।

जिलाधिकारी ने रिस्पना रिवरफ्रंट विकसित करने के प्रस्ताव पर जिला योजना एवं डीएमएफ (जिला खनिज फाउंडेशन) फंड से धनराशि स्वीकृत करने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो तथा सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं।

आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तैयार की गई लगभग 38 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को शासन स्तर पर प्रेषित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का समाधान केवल तात्कालिक उपायों तक सीमित न रहे, बल्कि क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, प्राकृतिक जल निकासी मार्गों एवं वर्षा जल के प्रवाह का वैज्ञानिक आकलन करते हुए दीर्घकालिक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सिंचाई विभाग के माध्यम से चिन्हित कंसल्टेंसी के विशेषज्ञों को आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव के कारणों का गहन तकनीकी सर्वेक्षण कर ठोस एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी क्रम में एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधियों द्वारा ड्रेनेज सिस्टम एवं रिस्पना नदी के जीर्णाेद्धार से संबंधित प्रस्तावों का तकनीकी प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर अपूर्वा सिंह, सिंचाई विभाग के अधिकारी ई.आर. पुरुषोत्तम, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार तथा एनआईवीवी कंसल्टेंसी सर्विसेज के प्रतिनिधि सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड की रिया राणा ने IGNOU में हासिल की AIR-1 रैंक
  • बिट्टू से खूंखार विलेन तक : ‘Gunmaaster G9’ में अपारशक्ति खुराना का बदला अवतार
  • भाजपा सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
  • पंच पूजाओं के साथ बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू
  • अंकिता भंडारी प्रकरण पर लैंसडौन विधायक का बयान घाव पर नमक छिड़कने जैसा – सूर्यकांत धस्माना
  • आईटी पार्क ड्रेनेज सिस्टम के प्रस्ताव को शासन को भेजने के निर्देश, विशेषज्ञों ने तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर प्रस्तुत किया समाधान का प्लान
  • पौड़ी : बड़ोली में देवभूमि मशरूम प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत काशीपुर और रुद्रपुर निगमों के कार्यों की समीक्षा की
  • जेनी प्रकरण में नया मोड़ : असम की जीरो एफआईआर से उत्तराखंड पहुंच सकती है जांच
  • पौड़ी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 6.51 करोड़ मंजूर, जानें किन क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.