बुधवार, फ़रवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य के एकमात्र व्यवसायिक महाविद्यालय पैठाणी में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय के लिए तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद किये गये सृजित – उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2021 3:38 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के नव सृजित व्यवसायिक महाविद्यालय पैठाणी में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय के अंतर्गत तीन असिस्टेंट प्रोफेसर, दो प्रयोगशाला सहायक एवं दो प्रयोगशाला परिचर सहित कुल सात पदों का सृजन कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल एवं राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में महिला छात्रावास के भवन हेतु 319.67 लाख की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि राज्य के एकमात्र व्यवसायिक महाविद्यालय पैठाणी के लिए स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय हेतु तीन असिस्टेंट प्रोफेसरों के पद सृजित कर दिये गये हैं। जिसमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं कम्प्यूटर सांइस विषय शामिल है। इसके साथ ही भौतिक एवं रसायन विज्ञान हेतु दो प्रयोगशाला सहायक एवं दो प्रयोगशाला परिचर सहित कुल सात पदों की स्वीकृति प्रदान कर शासनादेश जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि महाविद्यालय में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से बीएससी पीसीएम तथा फिजिक्स, मैथ्स के साथ कम्प्युटर सांइस में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। राजकीय व्यवसायिक महाविद्यालय पैठाणी में विज्ञान वर्ग के विषयों के खुलने से दूरस्थ क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को विज्ञान वर्ग और व्यवसायिक विषयों की बेहतर उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि व्यवसायिक महाविद्यालय के खुलने से विशेष कर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए घर से दूर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में राज्य को मॉडल स्टेट के तौर पर स्थापित करना है और सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ा रही है।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण पौड़ी गढ़वाल एवं बलुवाकोट पिथौरागढ़ में महिला छात्रावास के भवन हेतु 319.67 लाख की पहली किस्त जारी कर दी गई है। जिसके अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण में महिला छात्रावास हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा प्रस्तुत आंगणन रूपये 371.61 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 148.64 लाख की धनराशि जबकि राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट में महिला छात्रावास हेतु कार्यदायी संस्था द्वारा प्रस्तुत रूपये 427.58 के सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में 171.03 लाख धनराशि जारी कर दी गई है। दोनों महाविद्यालयों में छात्राओं की सुविधाओं को देखते हुए जल्द छात्रावासों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
  • जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से 15 वर्षों बाद THDC विस्थापित परिवार को मिला न्याय, अटक फार्म में आवंटित भूमि पर दिलाया गया कब्जा
  • कुंभ मेले की तैयारियां हुई तेज, ग्राउंड जीरो पर मेलाधिकारी सोनिका, दक्षद्वीप व बैरागी कैंप क्षेत्र का सुबह-सवेरे किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.