posted on : जून 3, 2022 2:30 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): कोतवाली उत्तरकाशी पर मुख्य पुजारी कुटेटी देवी मंदिर उत्तरकाशी ललित मोहन नौटियाल द्वारा एक लिखित तहरीर दी गई, जिसमें उनके द्वारा बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पौराणिक मां कुटेटी देवी मन्दिर का दानपात्र चोरी कर दिया गया है.
तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में तत्काल अज्ञात के विरुद्ध चोरी की धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया, प्रकरण पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी को अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। एसपी उत्तरकाशी के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुये कोतवाली पुलिस द्वारा मामले के अनावरण हेतु एक पुलिस टीम गटित की गई, पुलिस टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुये 24 घण्टे के अन्दर ठोस सुरागरसी-पतारसी कर मामले से सम्बन्धित एक विधि विवादित किशोर के कब्जे से चोरी किये दानपत्र को पैसो के साथ बरामद किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।


