गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भराड़ीसैंण में 19 अगस्त से शुरू होगा विधानसभा का मानसून सत्र, सभी तैयारियां पूरी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 17, 2025 2:02 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आगामी विधानसभा सत्र के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। उन्होंने पुष्टि की कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मानसून सत्र गैरसैंण की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में आयोजित किया जाएगा, और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई हैं। अब तक 32 विधायकों की ओर से कुल 547 प्रश्न विधानसभा को प्राप्त हो चुके हैं। सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से विधानसभा अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए गए। विधानसभा परिसर में प्रवेश को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। यह सत्र नेवा (नेशनल इलेक्ट्रोल वेब एप्लीकेशन) प्रणाली के अंतर्गत संचालित किया जाएगा, जिसके लिए आईटीडीए को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

सत्र के दौरान नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए संचार कंपनियों की मदद से हाई स्पीड नेटवर्क और वाई-फाई सुविधा पूरे परिसर में उपलब्ध कराई जाएगी। विधानसभा परिसर में केवल उन वाहनों को प्रवेश मिलेगा, जिन्हें पहले से अनुमति प्राप्त होगी। मंत्रियों और विधायकों की सिफारिश पर अधिकतम दो-दो आगंतुकों को ही प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली और पानी की आपूर्ति को भी बिना किसी बाधा के बनाए रखने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए हैं, ताकि सत्र का संचालन निर्बाध रूप से हो सके।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.