रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

होम वोटिंग के साथ चमोली में लोकतंत्र के महापर्व का आठ अप्रैल को होगा आगाज

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2024 12:46 पूर्वाह्न

-होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों को दिया प्रशिक्षण

गोपेश्वर (चमोली)। लोकसभा चुनाव के अंतर्गत होम वोटिंग को संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली हिमांशु खुराना की उपस्थिति में शुक्रवार को मास्टर ट्रेनरों की ओर से पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पोलिंग कार्मिकों  को प्रशिक्षण दिया गया। जनपद चमोली में आठ अप्रैल को होम वोटिंग संपन्न कराई जाएगी। किसी कारण से जो लोग छूट जाएंगे उनको 10 अप्रैल को मतदान का अंतिम अवसर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक जो अपने बूथ पर जाने में सक्षम नही है, उनको होम वोटिंग की सुविधा दी है। चमोली जिले में 86 दिव्यांग और 259 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 345 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए अपना आवेदन किया है। जिसमें बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 111, थराली विधानसभा में 116 और कर्णप्रयाग विधानसभा में 118 मतदाता शामिल है। होम वोटिंग के लिए बदरीनाथ विधानसभा में 19, थराली विधानसभा के लिए 14 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए 22 सहित कुल 55 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में मतदान कार्मिक प्रथम और मतदान कार्मिक द्वितीय के साथ सेक्टर ऑफिसर, माइक्रो आब्जर्वर, वीडियोग्राफर और सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होना हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी मतदान कार्मिकों को पूरे मनोयोग से निर्वाचन के सभी पहलुओं से संबंधित प्रशिक्षण गहनता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर निर्वाचन, एक नया निर्वाचन होता है, नए निर्देश होते है। आयोग के दिशा निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करते हुए प्रशिक्षण के दौरान अपनी सभी शंका और संशय का समाधान करें। होम वोटिंग के दौरान मतदान की गोपनीयता का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों को पूरा सहयोग प्रदान किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि होम वोटिंग के लिए सभी पार्टियों को आठ अप्रैल को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। मास्टर ट्रेनर परियोजना निदेशक आनंद सिंह, प्रवक्ता एपी डिमरी, मनोज तिवारी, जयदीप झिंक्वाण, दिगपाल रावत एवं जयवीर रावत ने मतदान दलों को होम वोटिंग की तकनीक के बारे व्यावहारिक जानकारी दी और कार्मिकों की शंकाओं का समाधान किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ आरके पांडेय, एआरओ संतोष कुमार पांडेय, एआरओ अबरार अहमद आदि उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
  • डीएम अपूर्वा पाण्डे ने लोहारी–सिल्लीबंड–कन्स्यारी मोटरमार्ग का किया निरीक्षण, एक माह में वेंटेड कॉजवे का पुनर्निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश, तीन दिन में कार्य शुरू करने का आदेश
  • UKSSSC पेपर लीक : ED ने हाकम सिंह की ₹63 लाख की संपत्ति की अटैच
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति का संकल्प, युवाओं ने दिया “ड्रग्स को ना, जिंदगी को हां” का संदेश
  • अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा समाधान दिवस, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – जनता की शिकायतों पर होगी तय समय में कार्रवाई 
  • उत्तराखण्ड : अस्पताल के बेड से कॉमनवेल्थ के मेडल तक, शुभम जुयाल की हार न मानने की कहानी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.