बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति का संकल्प, युवाओं ने दिया “ड्रग्स को ना, जिंदगी को हां” का संदेश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 2, 2026 1:01 पूर्वाह्न

कोटद्वार। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर स्वस्थ, सकारात्मक और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय, कोटद्वार में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान” के अंतर्गत एंटी ड्रग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : कुलपति

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार शर्मा एवं प्रति-कुलपति डॉ. पी.एस. राणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में कुलपति डॉ. शर्मा ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और विकसित भारत के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर अपने जीवन को सकारात्मक दिशा देने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

‘नशे को ना, जिंदगी को हाँ’ का संदेश दें युवा : प्रति-कुलपति

प्रति-कुलपति डॉ. पी.एस. राणा ने विद्यार्थियों से “नशे को ना – जिंदगी को हाँ” का संदेश समाज तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्य, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनना चाहिए।

पोस्टर और स्लोगन के जरिए किया जनजागरूकता का प्रयास

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों और प्रभावशाली स्लोगनों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं नशामुक्त रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति नेगी ने किया, जबकि कार्यक्रम संयोजक हर्षित शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

नशामुक्त और विकसित भारत के निर्माण का लिया सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने नशामुक्त भारत और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की सामूहिक शपथ ली।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव अरुण खंतवाल, डॉ. अभिषेक शर्मा, डॉ. ज्योति सक्सेना, विकास कुमार पाल, गुरजंत सिंह, शिवानी नेगी, विकास कुमार, विकास नेगी, जूही ठाकुर, साक्षी रावत, फिरदौस, निशु, डिम्पल, मिलन रावत, मनीषा डबराल, रोहित नंदन, लक्ष्मी कंडारी, विवेक मिल्टन, चन्द्र मोहन कुकरेती, सुश्रुत भारद्वाज, रुचि रावत, मोनिका रावत, साक्षी धूलिया, योगिता रावत, श्रद्धा जोशी, फरहत वही, श्वेता डोबरियाल, मुकेश कुमार, अजय कुमार, रविन्द्र सिंह सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।

संदेश

“नशे को ना – जिंदगी को हाँ”
“Say No to Drugs, Yes to Life.”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.