रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम अपूर्वा पाण्डे ने लोहारी–सिल्लीबंड–कन्स्यारी मोटरमार्ग का किया निरीक्षण, एक माह में वेंटेड कॉजवे का पुनर्निर्माण पूरा करने के दिए निर्देश, तीन दिन में कार्य शुरू करने का आदेश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 2, 2026 1:04 पूर्वाह्न

बागेश्वर। मानसून के दौरान सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शनिवार को लोहारी–सिल्लीबंड–कन्स्यारी मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कुमरौड़ा के समीप क्षतिग्रस्त वेंटेड कॉजवे और सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

तीन दिन में शुरू होगा कार्य, एक माह में पूरा करने का लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त कॉजवे के पुनर्निर्माण का कार्य तीन दिन के भीतर प्रारंभ किया जाए तथा एक माह के भीतर इसे पूर्ण कर आमजन को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

रोजाना देनी होगी प्रगति रिपोर्ट

जिलाधिकारी ने संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए क्षतिग्रस्त स्थल पर तत्काल चेतावनी एवं सूचना संबंधी साइनबोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

द्वितीय चरण की स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया प्रस्ताव

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता गोविंद नाथ ने बताया कि मोटरमार्ग के प्रथम चरण का निर्माण कार्य वर्ष 2024 में पूरा किया जा चुका है। जबकि द्वितीय चरण के निर्माण के लिए विस्तृत आगणन तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद अगले चरण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी गरुड़ वैभव कंडपाल सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
  • स्वच्छता में हाईटेक हो रही रुद्रप्रयाग नगर पालिका, 50 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही निगरानी
  • नगर निगम परिवार की एकता सर्वोपरि, आपसी संवाद से होगा हर मतभेद का समाधान – महापौर सौरभ थपलियाल
  • कांवड़ यात्रा में ईंधन और गैस आपूर्ति नहीं होगी बाधित, 24 घंटे खुले रहेंगे पेट्रोल पंप
  • धामी सरकार की योजनाओं से बदली तस्वीर, सेब-कीवी की बागवानी से हर सीजन में 4 लाख तक की अतिरिक्त आय, पौड़ी के दीनदयाल बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • देवीथात का गोठी मेला : लोकआस्था, देव परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का अनुपम संगम
  • आयुर्वेदिक उपचार से मुखपाक पीड़िता को मिली राहत, बौराड़ी जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में पंचकर्म, योग और औषधियों के समन्वित उपचार से एक माह में सुधार; विशेषज्ञों ने समय पर परामर्श लेने की दी सलाह
  • ‎वीबीजी राम-जी से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने ग्राम सैंजी में स्वीट कॉर्न की फसल का किया निरीक्षण, घेरबाड़ और मक्का थ्रेशर उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने की डायट की कार्ययोजना की समीक्षा, प्रशिक्षण के शैक्षणिक प्रभाव का मूल्यांकन करने के दिए निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.