गुरूवार, मई 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ग्रामीण विकास की नींव हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य

शेयर करें !
posted on : जून 20, 2025 12:49 अपराह्न
  • चौरास परिसर में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, महिलाओं में दिखा उत्साह
  • रुद्रप्रयाग जिले की 202 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायकों को दिये गए नियुक्ति पत्र
रुद्रप्रयाग : प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में जनपद रुद्रप्रयाग की नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आंगनबाड़ी व्यवस्था को सशक्त करने के लिए राज्यभर में 7052 पदों पर भर्ती की गई है, जिनमें 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और 6330 सहायिकाएं शामिल हैं।
आयोजित  कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री का पद केवल रोजगार नहीं, बल्कि सेवा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी केंद्र हमारी योजना के सबसे आधारभूत स्तंभ हैं और इन कार्यकत्रियों की भूमिका मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होती है। कहा कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में ऐतिहासिक वृद्धि की है, जिससे उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ सम्मान का अनुभव हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमारे विभाग में उच्च शिक्षित बेटियां जुड़ रही हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट सेवाएं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आंगनबाड़ी सहायकों की नियुक्ति योग्य के आधार पर ही गयी है।  
 मंत्री ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को बधाई देते हुये उनसे संवेदनशीलता, समर्पण और अनुशासन के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य के हर गांव, हर घर तक मातृ और बाल कल्याण योजनाएं प्रभावी रूप से पहुंचें। इस दौरान रुद्रप्रयाग जिले के 15 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 188 आंगनबाड़ी सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उत्तराखंड महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी रुद्रप्रयाग डॉ. अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

1 of 3
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानांतरण एक्ट के अनुपालन की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्र, दुर्गम क्षेत्रों में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ अन्याय का आरोप, सेवा गणना में गड़बड़ी का मामला उठाया
  • बागेश्वर में बनेगा हिल हेरिटेज राज्य अतिथि गृह – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
  • पेयजल शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया का सख्त एक्शन, जल संस्थान कार्यालय का किया औचक निरिक्षण, ड्यूटी के दौरान घर पर मिले जेई को दी प्रतिकूल प्रविष्टि, अनुपस्थित अधीक्षण अभियंता का रोका वेतन
  • डूंगरीपंथ रेलवे सुरंग का एसडीआरएफ-एनडीआरएफ ने किया संयुक्त निरीक्षण, आपदा एवं आपात स्थिति में त्वरित राहत-बचाव को लेकर तैयारियों का लिया जायज़ा
  • कामकाजी महिलाओं को मिलेगा सुरक्षित और सम्मानजनक आवास, उत्तरी झंडीचौड़ में 3.60 करोड़ की लागत से बना आधुनिक वर्किंग वूमेन हॉस्टल
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर हीट वेव से निपटने को 24×7 अलर्ट मोड पर DEOC, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी
  • ईंधन उपलब्धता को लेकर अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा
  • ऑपरेशन RAGEPILL’ के बाद FDA अलर्ट, सहसपुर की कथित यूनिट के पास नहीं था एफडीए या एफएसएसएआई लाइसेंस, विभाग ने अवैध इकाइयों पर सख्ती बढ़ाने के दिए संकेत
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन आमंत्रित
  • उत्तराखंड मौसम अपडेट : पहाड़ों पर बारिश, मैदान के इन जिलों के लिए लू का येलो अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.