रविवार, जून 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विश्व प्रसिद्ध रम्माण के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां की शुरू, डीएम संदीप तिवारी ने अधिकारियों की बैठक में रम्माण के भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2025 6:06 अपराह्न
चमोली : चमोली के सलूड़-डुंग्रा गांव में आयोजित होने वाली विश्व धरोहर रम्माण के भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरु कर दी है। जिसे लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने रम्माण के भव्य आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बैठक में रम्माण के भव्य आयोजन के लिए जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे को आयोजन स्थल को फूलों और लाइट से सजाने के साथ ही दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आयोजन के प्रचार प्रसार के लिए मीडिया का सहयोग लेने के साथ ही यूट्यूबर और अन्य सोशल मीडिया ब्लॉगरों को आमंत्रित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि चमोली जनपद में आयोजित होने वाला रम्माण विश्व धरोहर है। जिसे देखते हुए इसके संरक्षण और प्रचार प्रसार के लिए आयोजन को भव्य स्वरुप दिया जा रहा है। कहा कि विश्व धरोहर रम्माण को मीडिया और सोशल मीडिया के सहयोग से प्रचारित प्रसारित कर नई पीढ़ी को इस आयोजन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या है रम्माण

चमोली जिले के पैनखंडा क्षेत्र के सलूड डुंग्रा में रम्माण का आयोजन प्रतिवर्ष अप्रैल माह में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व किया जाता है। रम्माण अपनी विशिष्ट नृत्य शैली और मुखौटों के लिए अलग पहचान लिए हुए है। जिसे देखते हुए यूनेस्को की ओर से वर्ष 2009 में रम्माण को विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। रम्माण जहां स्थानीय लोगों की आस्था को संजोए हुए है। वहीं विश्व धरोहर होने के चलते देश और दुनिया के लोगों के लिए यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बना रहता है। उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के बाद वर्ष 2016 में रम्माण को गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल किया गया था।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • Epaper : सेमन्या कण्वघाटी हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र 01 जून 2025
  • इस विधायक की विधायकी खत्म, सीट घोषित हुई रिक्त, छुट्टी के दिन खुला सचिवालय
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डाॅक्टरों की मेहनत सेे मरीज़ ने मौत को दी मात, गर्दन में छड़ घुसने से गम्भीर घायल की बचाई जान
  • जयराम आश्रम हरिद्वार में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने लिया आशीर्वाद
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दक्षिण एशियाई सेस्तोबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली कोटद्वार की अनन्या रावत को किया सम्मानित
  • कोटद्वार में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने वितरित की सिलाई मशीनें
  • देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज पहुंचे निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी
  • कोटद्वार : भाजपा नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित, देखें सूचि ………
  • खानपुर के 12 राजकीय विद्यालयों के 753 विद्यार्थियों में बाँटे स्कूल बैग किट
  • झिलमिल झील की हरियाली में खिला योग – हरित योग दिवस पर वृक्षारोपण और साधना का अनूठा संगम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.