बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

झिलमिल झील की हरियाली में खिला योग – हरित योग दिवस पर वृक्षारोपण और साधना का अनूठा संगम

शेयर करें !
posted on : जून 1, 2025 4:51 अपराह्न
  • हरिद्वार की झिलमिल वादियों में गूंजे योग के स्वर, हरित संदेश के साथ वृक्षारोपण
  • प्रकृति की गोद में ‘हरित योग’ की पहल, झिलमिल झील में हुआ भव्य आयोजन

हरिद्वार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के उपलक्ष्य में हरिद्वार की झिलमिल झील के सुरम्य वातावरण में “हरित योग कार्यक्रम” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रकृति की गोद में योगाभ्यास और वृक्षारोपण के साथ हुई, जिसने शारीरिक, मानसिक और पर्यावरणीय संतुलन का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने की, वहीं सह-अध्यक्षता राष्ट्रीय आयुष मिशन के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अवनीश उपाध्याय ने निभाई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के नोडल अधिकारी डॉ. घनेन्द्र वशिष्ठ, डॉ. अश्वनी कौशिक व डॉ. नवीन दास विशेष सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे। योग सत्र का सफल संचालन डॉ. विकास दुबे व डॉ. मनीषा चौहान के निर्देशन में किया गया। डॉ. मनीषा चौहान के विवेचना के अनुसार योग अभ्यास निकुंज उपाध्याय व अदिति वर्मा द्वारा कराया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुभ शुरुआत की।

मुख्य अतिथि के रूप में बृज मोहन पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि स्वामी अनंतानंद जी महाराज (बायो सीएनजी प्लांट) तथा डॉ. मनोज उप्रेती, संस्थापक – संजीवनी क्रिया योग, लक्ष्मी कांत सैनी, निदेशक – डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल, राज कुमारी, उप प्रधान – गैंडीखाता, नरेश अग्रवाल, विशेष पुलिस अधिकारी एवं वन विभाग के अधिकारीगण कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सहभागिता निभाने वालों में शीला चमोली, दीपक पाण्डे, निकुंज, दीपिका बैंज्वाल, महावीर सिंह, रोहतास, टेकचन्द्र, अमित कुमार, विनय कुमार, अरुण कुमार थापा एवं अन्य सहयोगी शामिल रहे। क्षेत्र की आशा बहनों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का स्वागत किया गया।

 

1 of 6
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.