थलीसैंण गढ़वाल (वीरेंद्र रावत): उतराखड के भारतीय बौद्ध संघ प्रदेश अध्यक्ष ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न गांवों का भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास चंद्र की अगुवाई में भारतीय बौद्ध संघ की समस्त कार्यकारिणी ने आज पाबौ ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी को सम्मानित करते हुए क्षेत्र की तमाम जनसमस्याओं से अवगत कराया ।
उन्होंने बताया कि जो लोग गरीब हैं, असहाय हैं, बेसहारा है एवं निर्धन है, उनके लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका उन्हें भरपूर लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसी विकट समस्याओं को लेकर भारतीय बौद्ध संघ इन दिनों गांव – गांव जाकर लोगों की आम समस्याएं सुनते हुए उच्च पदाधिकारियों के माध्यम से उनका निस्तारण करवाने में अपनी अहम भूमिका निर्वहन कर रहा है।
इससे पहले संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र के नेतृत्व में समस्त थलीसैण ब्लॉक के सुदूरवर्ती गांवौ में भ्रमण किया गया और क्षेत्र की समस्याओ के बारे में उपजिलाधिकारी को बताया जिस पर उप जिला अधिकारी द्वारा आश्वासन दिया गया की सभी समस्याओं का निस्तारण अगले एक हफ्ते के अंदर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र, प्रदेश मीडिया प्रभारी आकाशदीप, जिला महामंत्री अनूप जिला सचिव अरविंद कुमार, भूतपूर्व प्रधान श्याम लाल, न्याय पंचायत अध्यक्ष जसपाल आदि मौजूद थे।




Discussion about this post