बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : आवारा कुत्तों का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2026 9:57 अपराह्न

नारायणबगड़। चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा और आक्रामक कुत्तों के बढ़ते आतंक ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में कुत्तों के हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार सुबह भी कुत्तों के हमले में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर नारायणबगड़ क्षेत्र के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में तीन दिनों के लिए भौतिक कक्षाएं बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

यह निर्णय ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड़ गणेश चंदोला के अनुरोध के बाद लिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी, चमोली की ओर से जारी आदेश के अनुसार, निर्धारित अवधि में विद्यालयों में विद्यार्थियों की भौतिक उपस्थिति नहीं होगी। हालांकि, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

क्षेत्र में आवारा कुत्तों के लगातार आक्रामक होने से बाजार और आसपास के इलाकों में लोगों में भय का माहौल है। राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई कुत्ते अचानक लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे बाजार में आवाजाही के दौरान भी लोगों को सतर्क रहना पड़ रहा है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम नारायणबगड़ बाजार और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचकर आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान चला रही है। टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर कुत्तों की तलाश कर रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से आवारा एवं आक्रामक कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि केवल अस्थायी कार्रवाई से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि क्षेत्र में लगातार अभियान चलाकर आक्रामक कुत्तों को नियंत्रित करने की जरूरत है।

फिलहाल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तीन दिनों तक विद्यालयों में भौतिक कक्षाएं बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि वन विभाग और प्रशासन की कार्रवाई से क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक पर कितनी जल्दी नियंत्रण पाया जा सकेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.