रविवार, अक्टूबर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसआईआर में हर पात्र मतदाता का नाम जोड़ना प्राथमिकता – डीएम

शेयर करें !
posted on : अगस्त 21, 2026 10:48 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 63,347 नोटिस के सापेक्ष 63,246 नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। शेष 101 नोटिसों का वितरण भी निर्धारित समयावधि में पूरा किया जा रहा है। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 21,900, थराली में 19,935 और कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 21,512 नोटिस वितरित किए गए हैं। जिले की तीनों विधानसभा सीटों में कुल 2,72,188 मतदाता हैं, जिनमें से 2,61,060 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। निर्वाचन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए 633 मतदेय स्थलों पर 14 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और 31 अतिरिक्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 633 बूथ लेवल अधिकारियों के सहयोग के लिए 633 अतिरिक्त कार्मिक भी नामित किए गए हैं।

बैठक में दावे और आपत्तियों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई। बताया गया कि बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 3 से 28 अगस्त, थराली में 3 से 31 अगस्त तथा कर्णप्रयाग में 3 से 22 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। जिले के 633 मतदेय स्थलों के सापेक्ष विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से 1,184 बीएलए-2 नियुक्त किए जा चुके हैं। डीएम ने निर्देश दिए कि यदि किसी पात्र मतदाता तक पहली बार नोटिस नहीं पहुंचता है तो उसे दोबारा नोटिस जारी किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर पात्र मतदाताओं की जानकारी प्राप्त करने और नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बूथ स्तर पर एसआईआर की प्रतिदिन निगरानी करने का आग्रह किया। डीएम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। इसलिए सभी पात्र नागरिकों को सूची में शामिल करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राज कुमार पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र सती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
  • बच्चों को नशे, साइबर अपराध और लैंगिक शोषण से बचाव के प्रति किया जागरूक
  • एसआईआर के विरोध में गोपेश्वर में गरजे किसान, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने शपथ के बाद पहली बार किए बाबा केदारनाथ के दर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.