रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आपदा ग्रस्त क्षेत्र का काबीना मंत्री सुबोध उनियाल ने किया दौरा, जेई को संस्पेंड करने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2020 2:33 अपराह्न

नरेन्द्र नगर / टिहरी । नरेन्द्र नगर विधान सभा की दोगी पट्टी के नीर गांव में मंगलवार देर रात को बादल फटने से दो मकान जमींदोज हो गए। गनीमत रही कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हालांकि अधिकांश खेतों की फसल पानी की चपेट में आकर नष्ट हो गई। मौके का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आला अधिकारियों को शीघ्र ही नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए और रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।

स्थानीय निवासियों के अनुसार मंगलवार रात करीब दो बजे नीर गांव में बनी नहर के मुहाने पर बादल फट गया। जिससे भारी मात्रा में मलबा नहर के रास्ते होता हुआ खेतों में जा पहुंचा। इस कारण यहां अधिकांश खेतों की फसलें नष्ट हो गई। साथ ही दो मकानों को मलबे ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान मकान में रहने वाले लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। दहशत का आलम यह रहा कि पूरी रात गांव वालों को जागकर काटनी पड़ी।

बुधवार को मौके का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यहां आपदा से प्रभावित हुए करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र का पैदल चलकर निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने पाया कि अधिकांश खेतों की फसलें यहां बह चुकी है। साथ ही दो मकान इसकी चपेट में आकर ध्वस्त हो गए हैं। इस पर कैबिनेट मंत्री ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को नीर गांव में आपदा से हुए नुकसान का आंकलन कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा।

लापरवाही बरतने पर जेई सस्पेंड

आपदा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पीएमजीएसवाई विभाग के एक जेई के उपर गाज गिरी है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जिलाधिकारी टिहरी को फोन माध्यम से जेई को संस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। दरसअल नीर गांव में आपदा का निरीक्षण करने के दौरान पीएमजीएसवाई विभाग के जेई के अनुपस्थित होने पर कैबिनेट मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल डीएम टिहरी को उसे संस्पेंड करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि काम में लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.