मंगलवार, जुलाई 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार पहुंचे ग्राम सभा तल्ला उप्पू , अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पुनर्वास संघर्ष समिति के सदस्यों की मांग पर सकारात्मक समाधान का विश्वास दिलाते हुए सदस्यों को हड़ताल से उठाया

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2023 3:20 अपराह्न

टिहरी : जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज ग्राम सभा तल्ला उप्पू पहुंचकर डूब क्षेत्र की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पुनर्वास संघर्ष समिति के सदस्यों की मांग पर सकारात्मक समाधान का विश्वास दिलाते हुए सदस्यों को हड़ताल से उठाया गया। ग्राम सभा तल्ला उप्पू पुनर्वास संघर्ष समिति के सदस्य 53 दिन से हड़ताल पर बैठे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम सभा तल्ला उप्पू के विस्थापन को लेकर 2019 में केन्द्र सरकार को पत्र प्रेषित किया गया था, जिसमें कुछ आपत्तियां लगी थी। कहा कि ग्राम सभा तल्ला उप्पू के विस्थापन की मांग को कल शुक्रवार को जिला कार्यालय नई टिहरी में लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, धर्मस्व व संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायती राज, जलागम प्रबन्धन, बाढ़ नियंत्रण एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाएं, मंत्री उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज की बैठक में भी रखा गया है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज द्वारा ग्राम सभा तल्ला उप्पू के विस्थापन को लेकर जल्द ही केन्द्र सरकार में प्रस्तावित कर शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया गया है। कहा कि ग्राम सभा तल्लू उप्पू की सिंचित भूमि डूब क्षेत्र में आने के कारण विशेष ग्राम केस में प्रस्तावित करते हुए पात्रता निर्धारित करने हेतु सर्वे कर सूची तैयार की जायेगी तथा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी के माध्यम से केन्द्र सरकार रखा जायेगा, जिसके लिए कुछ समय मांगा गया। कहा कि पुर्नवास कार्यालय द्वारा जो भी कार्यवाही की जायेगी, कृत कार्यवाही की सूचना प्रधान जी को उपलब्ध करा दी जायेगी। इस मौके पर एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, अधीक्षण अभियन्ता आर.के. गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता डी.एस. नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता खेम सिंह चौहान, प्रधान सुशीला चौहान सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में 113 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • थाना दिवस कार्यक्रम में लगी जनता की चौपाल, सुनी हर आवाज़… समाधान का बढ़ाया भरोसा
  • समाधान दिवस में मिला त्वरित न्याय, डीएम डॉ. आशीष चौहान की संवेदनशीलता से दिव्यांग सुनील को मिली पेंशन, बैंक खाता और नई व्हीलचेयर
  • जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री अशोक वर्मा
  • देहरादून : सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, दंपति पर मुकदमा दर्ज
  • चमोली : पुलिस की गिरफ्त में सोलर प्लांट से चोरी का आरोपी
  • विकास प्राधिकरण के विरोध में एकजुट हुए नगरवासी
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 99 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.