मंगलवार, नवम्बर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2026 11:58 अपराह्न
  • इस वर्ष 23.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
  • मंगलवार को पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ के लिए रवाना होंगी देव डोलियां, शीतकालीन पूजा स्थलों पर शुरू होंगे दर्शन

गोपेश्वर(चमोली)। भगवान बदरीविशाल के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सोमवार रात 9 बजकर 37 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही बदरीनाथ धाम की छह माह तक चलने वाली ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो गया। कपाट बंद होने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंचे। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया था और सेना के बैंड की धुनों के बीच धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

कपाट बंद होने से पहले सुबह ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के द्वार खोले गए। भगवान का अभिषेक और श्रृंगार कर नियमित दर्शन शुरू हुए। दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। शाम आठ बजे से कपाट बंद करने की विशेष प्रक्रिया शुरू हुई। रावल अमरनाथ नंबूदरी ने परंपरा के अनुसार स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी को उनके मंदिर से भगवान बदरीविशाल के गर्भगृह में विराजमान कराया। इसके बाद भगवान की निर्वाण मूर्ति को घृत कंबल ओढ़ाया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रात 9:37 बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए।

रविवार को हुई बारिश और बर्फबारी के बाद धाम में ठंड बढ़ गई थी। आसपास की चोटियों पर बर्फ जमी रही, हालांकि सोमवार को मौसम साफ होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली। कपाट बंद होने के मौके पर सेना और दानीदाताओं की ओर से भंडारे भी लगाए गए।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष 23.50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किए। उन्होंने यात्रा से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, विजय कप्रवाण और मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने भी यात्रा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले विभागों, संस्थाओं और तीर्थ पुरोहितों का आभार जताया।

पांडुकेश्वर और ज्योतिर्मठ में होगी शीतकालीन पूजा

कपाट बंद होने के बाद मंगलवार को भगवान उद्धव और कुबेर की उत्सव डोलियां सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगी। यहां शीतकाल में दोनों देवताओं की पूजा-अर्चना होगी। वहीं, भगवान गरुड़ की प्रतिमा और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर पहुंचेगी। गरुड़ जी मंगलवार को सीधे ज्योतिर्मठ रवाना होंगे, जबकि रावल और नायब रावल शंकराचार्य की गद्दी के साथ पांडुकेश्वर में प्रवास करेंगे। 18 नवंबर को शंकराचार्य की गद्दी ज्योतिर्मठ के नृसिंह मंदिर में विराजमान होगी।

गौरतलब है कि बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू हो गई थीं। 15 नवंबर को माता लक्ष्मी को कढ़ाई भोग अर्पित किया गया और उन्हें गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया। इससे पहले आदि केदारेश्वर सहित अन्य सहवर्ती मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए गए थे। सोमवार को माता मूर्ति मंदिर और भविष्य बदरी सुभाई के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर और केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट 11 नवंबर को बंद हो चुके हैं। अब श्रद्धालु शीतकालीन प्रवास स्थलों पर भगवान के दर्शन कर सकेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
  • मिट्टी के बिना गोपेश्वर में उगा रहे केसर, नौकरी छोड़ लौटे नीरज ने पहाड़ में खोजा रोजगार
  • भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.