शुक्रवार, मई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने बौराड़ी बस स्टेशन स्थित रैन बसेरा का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 13, 2023 3:54 अपराह्न
 
टिहरी : शीतकाल में कोई भी व्यक्ति खुले में न रहे, लोगों के जीवन को बचाना प्राथमिकता हो, यह बात जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण के दौरान कही। जिलाधिकारी द्वारा कल देर सांय नई टिहरी बौराड़ी बस स्टेशन स्थित रैन बसेरा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने रैन बसेरा में ठहरने वालों की जानकारी लेने के साथ ही उनको उपलब्ध कराई जा रही सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व रैन बसेरा में ठहरे व्यक्ति से दूरभाष पर वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सन्तुष्ट नजर आए।
जिलाधिकारी द्वारा अलाव जलाये जा रहे सार्वजनिक स्थलों की जानकारी लेते हुए उनका स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी को निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति ठण्ड में परेशान न हो, सभी बेड हेतु 24 अतिरिक्त गद्दे, तकिए, कम्बल रखना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी बेड में बेडशीट लगाने, सभी रूम हीटर के पॉवर प्लग लगाने, गेट/सीढ़ियों की रेलिंग पर पेंट करवाने, दीवारों पर पुताई करवाने, बाथरूम का शॉवर दुरस्त करने, रैन बसेरा में ठहरने वालों के सम्पर्क नम्बर रखने के निर्देश दिये गए।  इस दौरान जिलाधिकारी ने बस स्टेशन के पास झूलती विद्युत तारों को हटाने, अंधरे वाले स्थानों पर लाइट लगाने, सुलभ शौचालय को खुलवाने, बस स्टेशन की रोड़ को ठीक करवाने तथा साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी द्वारा अवगत कराया गया नई टिहरी बौराड़ी बस स्टेशन स्थित रैन बसेरा में 24 बेड लगाए गए हैं तथा 7 स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बौराड़ी डी.एम. गुप्ता, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद नई टिहरी एम.एल. शाह, नगर परियोजना प्रबंधक शहरी विकास टिहरी अरविन्द जोशी, एडीआईओ सूचना भजनी भंडारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिस जवान कैलाश रावत को DM और SP ने किया सम्मानित
  • श्रद्धालुओं को खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
  • पंजप्यारों की अगुवाई में पहला जत्था हेमकुंड साहिब रवाना
  • ऋषिकेश : फोटो लेना पड़ा भारी, दो युवक गंगा में बहे
  • रुद्रप्रयाग में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए यात्री, एक की मौत, एक गंभीर घायल
  • उत्तराखंड में फॉरेस्ट गार्ड के 1000 पदों पर होगी भर्ती, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश
  • उत्तराखण्ड की बेटी महक चौहान बनीं भारत की टॉप रग्बी स्कोरर
  • उत्तराखंड : प्रतिबंधित घाट पर फोटो खींचते समय गंगा में बहे दो युवक, सर्च अभियान जारी
  • राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की संभावना, सैनिक परिवारों से कर सकते हैं संवाद
  • यमुनोत्री धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 32 दिनों में मंदिर समिति को 23.5 लाख की आय
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.