रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजस्व संग्रह में कर विभाग ने दर्ज की उल्लेखनीय वृद्धि, बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना का भी रहा महत्वपूर्ण योगदान

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 30, 2023 11:30 अपराह्न

देहरादून : राज्य कर विभाग उत्तराखंड ने चालू वित्तीय  वर्ष 2023-24 में एसजीएसटी और राजस्व संग्रह  में 30 दिसंबर तक उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इतना ही नहीं विभाग ने राजस्व लक्ष्य का 30 दिसंबर तक 93 फीसदी  लक्ष्य हासिल कर लिया है जो की एक बड़ी उपलब्धि है। राज्य कर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 (माह दिसम्बर तक) में एसजीएसटी (एसजीएसटी व आईजीएसटी  सेटलमेंट) रु0 5596 करोड़ की तुलना में चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 (30 दिसम्बर तक) में  रु. 6119 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो कि लगभग 9 फीसदी  अधिक है। माह दिसम्बर, 2022 में प्राप्त राजस्व रु. 573 करोड़ की तुलना में माह दिसम्बर, 2023 (30 तारीख तक) में प्राप्त राजस्व  रु. 681 करोड़ है, जो कि लगभग 19 फीसदी  अधिक है l  माह दिसम्बर, 2023 तक निर्धारित राजस्व लक्ष्य रु. 6611 करोड़ के सापेक्ष रु. 6119 करोड़ की प्राप्ति कर ली गयी है, जो कि निर्धारित राजस्व लक्ष्य का लगभग 93 फीसदी  है ।

राज्य कर विभाग द्वारा प्रौद्योगिकी का अधिकतम उपयोग करते हुए विभिन्न analytical tools की सहायता से डाटा के विश्लेषण के आधार पर संभावित करापवंचन को कम करते हुए राजस्व संग्रह में अधिकाधिक वृद्धि किये जाने के प्रयास किये गए हैं, जो राजस्व संग्रह में परिलक्षित भी होते हैं । राजस्व वृद्धि में बिल लाओ-ईनाम पाओ योजना का भी महत्वपूर्ण योगदान है l इस योजना के माध्यम से खरीद का बिल प्राप्त करने के सम्बन्ध में उपभोक्ता जागरूक हुए हैं, जिसके फलस्वरूप बीटूसी (व्यापारी से ग्राहक) को की जाने वाली बिक्री को लेखबद्ध किया जा सका है तथा करापवंचन को रोकना संभव हो पाया  है ।

ऋषिकेश में 2 जनवरी को होगा बीएलआईपी योजना का पुरस्कार वितरण समारोह 

आयुक्त कर डॉ. अहमद इकबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि’’बिल लाओ ईनाम पाओ’’ योजना के अंतर्गत विजेताओं को पुरस्कार दिये जाने के लिए  02 जनवरी  को ऋषिकेश स्थित राज्य कर कार्यालय के परिसर में वित्त मंत्री डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल की  उपस्थिति में सुबह 11 बजे  पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह में  वित्त मंत्री द्वारा विजेताओं को  स्मार्ट फोन, स्मार्ट वॉच तथा इयर पोड  जैसे पुरस्कार वितरित किये जायेंगे l यह समारोह माह अक्टूबर तथा माह नवम्बर, 2023 के  मासिक लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये जाने के लिए आयोजित किया जाना है l

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी सरगर्मियां तेज, यमकेश्वर में “स्थानीय चेहरे” की मांग हुई मुखर, चर्चाओं के केंद्र में कस्याली गाँव के वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत सिंह नेगी का नाम
  • राजपुर रोड के वीआईपी इलाके में एमडीडीए का बड़ा प्रहार, तीन अवैध डुप्लेक्स सील, नक्शा स्वीकृत कराए बिना चल रहा था निर्माण, हुई कार्रवाई
  • निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • हरिद्वार में खुला उत्तराखंड का पहला “हिलांस” रिटेल आउटलेट, महिला समूहों के उत्पादों को मिलेगा स्थायी बाजार
  • #DhamiKe5Saal बना देशभर में नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड, जनता ने विकास और सुशासन पर लगाई मुहर
  • उत्तराखण्ड में 99 फीसदी गणना फार्म डिजिटाइज, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी एसआईआर को लेकर जानकारी
  • 07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम, देहरादून में 1.90 लाख मतदाताओं ने अभी तक नहीं कराया सत्यापन, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने जारी की अंतिम अपील
  • रुड़की में गंदे पानी और अनियमित आपूर्ति पर जल संस्थान के खिलाफ पार्षदों का हल्लाबोल
  • सेवा पखवाड़े में जिला अस्पताल में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली में सेवा पखवाड़े का आगाज, 30 से अधिक विभागों ने लगाए जनसेवा स्टॉल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.