posted on : जून 4, 2022 4:29 अपराह्न
कोटद्वार । शहीद मुकेश बिष्ट खेल अकादमी के तत्वाधान में मिनी स्टेडियम मोटाढाक में आयोजित समर सोकर फेस्टिवल का आरंभ सर्वप्रथम बेबी लीग कराकर किया गया जिसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अकादमी ने फुटबॉल किट प्रदान की । सब जूनियर वर्ग के 12 फुटबॉल क्लबों को पंजीकृत किया गया जिनमें से राइजिंग सन एफसी, नवयुग नेट बस्टर्स, बाल भारती बॉयज, मॉर्निंग टाइगर, एवन एफ सी, स्टेडियम ट्रेनीज, शिवाजी एफ सी व मोटाढाक सपोर्टिंग ने शीर्ष आठ में जगह बना ली है और इनके क्वार्टर फाइनल मुकाबले भी शनिवार को ही खेले गए । आयोजन के सचिव सिद्धार्थ उनियाल ने जानकारी दी कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिट इंडिया हिट इंडिया थीम के तहत नौनिहालों में खेलों के प्रति रुचि को जगाना है जिससे कि खेलो के द्वारा बच्चों की शारीरिक दक्षता में वृद्धि की जा सके । उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 15 जून से शुरू होने वाले निशुल्क शिविर के लिए किया जाएगा ।


