शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस को बड़ा झटका, सुखदेव रावत ने भी दिया भाजपा को समर्थन, रमेश चौहान का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय

शेयर करें !
posted on : अगस्त 11, 2025 2:19 अपराह्न

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी की सियासत में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर चल रही रस्साकशी अब लगभग खत्म होती दिख रही है, क्योंकि कांग्रेस नेता सुखदेव रावत ने भी भाजपा को समर्थन दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस के ही नेता दीपक बिजल्वाण ने भाजपा की सदस्यता ले ली थी, जिससे यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी मजबूत पकड़ बना सकती है। हालांकि, सुखदेव रावत की संभावित दावेदारी को देखते हुए मुकाबला दिलचस्प हो सकता था, लेकिन अब उन्होंने भी समर्थन देकर भाजपा को निर्विरोध जीत की ओर अग्रसर कर दिया है।

रमेश चौहान की जीत तय

भाजपा प्रत्याशी रमेश चौहान का निर्विरोध अध्यक्ष बनना अब लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी पहले ही दावा कर रही थी कि वह इस चुनाव में भारी अंतर से जीत दर्ज करेगी। अब जब विपक्षी उम्मीदवारों की संभावनाएं भी खत्म हो चुकी हैं, तो रमेश चौहान के लिए रास्ता पूरी तरह साफ होता नजर आ रहा है।

आज शाम तक नामांकन पत्रों की अंतिम स्थिति आने के बाद यह औपचारिक रूप से स्पष्ट हो जाएगा कि अध्यक्ष पद के लिए कोई अन्य नामांकन हुआ है या नहीं। लेकिन, राजनीतिक गलियारों में यह तय माना जा रहा है कि भाजपा को इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर किसी भी चुनौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कांग्रेस को करारा झटका

उत्तरकाशी में कांग्रेस की लगातार कमजोर होती स्थिति के लिए यह एक और राजनीतिक करारा झटका है। पहले दीपक बिजल्वाण और अब सुखदेव रावत जैसे नेताओं का समर्थन खोना पार्टी के लिए चिंता का विषय बन गया है। इससे साफ है कि जिले की पंचायत राजनीति में भाजपा की पकड़ और मजबूत हो रही है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.