सोमवार, अक्टूबर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2026 10:40 अपराह्न
  • सैंजी-लगा डुमक सड़क की आपत्ति का होगा निस्तारण

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के सैंजी-लगा डुमक मोटर मार्ग के वन भूमि हस्तांतरण को लेकर उठी आपत्ति का निस्तारण अब पुराने राजस्व एवं वन अभिलेखों के आधार पर किया जाएगा। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्ष 1920, 1930 और 1956 के मानचित्रों का मिलान कर वन, राजस्व और सिविल भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

जनता मिलन कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के वन भूमि हस्तांतरण को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके जिलाधिकारी ने गुरूवार को वन विभाग, पीएमजीएसवाई, राजस्व विभाग और ग्रामीण प्रतिनिधियों की बैठक ली। इसमें वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों और ग्रामीणों का पक्ष सुना। उन्होंने कहा कि आपत्ति का निस्तारण किसी अनुमान के आधार पर नहीं, बल्कि उपलब्ध अभिलेखों और तथ्यों के आधार पर किया जाए। इस दौरान वर्ष 1920 के वन विभाग के मानचित्र, 1930 के बंदोबस्ती मानचित्र और 1956 के मानचित्रों का अवलोकन कर संबंधित क्षेत्र में वन, राजस्व और सिविल भूमि की स्थिति का मिलान किया गया। डीएम ने वर्तमान स्थिति और पुराने अभिलेखों के बीच स्पष्ट परीक्षण कर नियमानुसार समाधान करने पर जोर दिया।

जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को फाइनल एलाइनमेंट के अनुसार दर्ज आपत्ति का अभिलेखों और तथ्यों के साथ परीक्षण कर स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, उपजिलाधिकारी जोशीमठ को आवश्यक राजस्व संबंधी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रकरण का शीघ्र और नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग उप वन संरक्षक रजत सुमन, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ सहित पीएमजीएसवाई, राजस्व विभाग के अधिकारी और ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • वारंटियो के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विगत 2 दिवस में 12 वारंटियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी – धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चम्पावत को मिल रही विकास की नई पहचान, ₹237.74 करोड़ के आईएसबीटी सहित शारदा घाट, गोल्ज्यू कॉरिडोर और मंदिरों के सौंदर्यीकरण कार्यों को गति
  • विरासत की ताकत, विकास की रफ्तार से बदलेगा चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की देर रात नन्हेड़ा अनेतपुर में बड़ी कार्रवाई, पामोलीन से पनीर बनाने का खेल बेनकाब, 2 क्विंटल एनालॉग पनीर किया नष्ट
  • जनजातीय संस्कृति, परंपरा और गौरव का उत्सव बना उत्तराखंड आदि रंगोत्सव, खटीमा में बिखरे सांस्कृतिक विविधता के रंग
  • बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, सीएम धामी ने की जनहित से जुड़ी चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • सीमांत क्षेत्रों तक सरकार, विकास को नई रफ्तार; बनबसा में हुई पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर
  • संजीव के “मांजी मसाले” ने पहाड़ में जमाई धाक, कई जिलों तक पहुंचा कारोबार
  • सड़कों की हकीकत परखने उतरे एसडीएम संदीप कुमार, कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्ग का निरीक्षण, बारिश में उखड़े पैच और दरारों पर विभाग को दिए सख्त निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.