शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 10, 2026 11:32 अपराह्न
  • गायन, गिटार, मिमिकरी और शानदार प्रस्तुतियों से युवाओं ने दिखाया अपना हुनर

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को युवाओं के उत्साह, उमंग, रचनात्मकता और प्रतिभा से भरपूर ‘कॉलेज के टशनबाज’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। 93.5 रेड एफएम के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में ऐसा माहौल बनाया कि फन, मस्ती और हुनरबाजी का रंग देर शाम तक छात्र-छात्राओं पर चढ़ा रहा। युवाओं ने कार्यक्रम में जमकर मस्ती की और अपनी पसंदीदा प्रस्तुतियों का खूब आनंद लिया। सैंकड़ो की संख्या में छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रचनात्मक प्रतिभा, कला, अभिव्यक्ति और मनोरंजन के हुनर को मंच प्रदान करना रहा। ‘कॉलेज के टशनबाज’ ने छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को खुले मंच पर प्रस्तुत करने, आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान बनाने और साथी विद्यार्थियों के साथ खुशनुमा पल साझा करने का अवसर दिया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान गायन, गिटार प्ले, मिमिकरी सहित विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मंच पर जैसे-जैसे युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वैसे-वैसे ऑडिटोरियम तालियों और उत्साह से गूंजता रहा।

युवाओं की एनर्जी, टशन और टैलेंट ने कार्यक्रम को खास बना दिया। नई पीढ़ी के टैलेंट और क्रिएटिविटी की शानदार झलक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। लोकप्रिय गीतों, गिटार की धुनों, मिमिकरी और मंचीय प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह जीवंत कर दिया।

‘कॉलेज के टशनबाज’ युवाओं के लिए सिर्फ मनोरंजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को पहचान दिलाने, उन्हें मंच देने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम भी बना। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन उन्हें पढ़ाई के व्यस्त माहौल से अलग अपनी रुचियों और प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर देते हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
  • आर्थिक तंगी भी नहीं रोक सकी किशन की संगीत साधना, सुनाई संघर्ष की कहानी
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम धामी ने युवाओं से किया संवाद, उत्तराखंड के भविष्य पर हुई चर्चा
  • बंड भूमियाल और मां नंदा का मिलन देख छलछलाई भक्तों की आंखें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.