posted on : फ़रवरी 25, 2022 6:08 अपराह्न
कोटद्वार। राष्ट्रीय सेवा योजना कुम्भीचौड़ ईकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल ने स्वयंसेवियों की जनजागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेवियों ने रैली के माध्यम से पालीथीन उन्मूलन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं कोविंड -19 से बचाव के सम्बन्ध में स्थानीय जनता को जागरूक किया। रैली कुम्भीचौड़ से प्रारम्भ होकर रामपुर रोड, मनकामेश्वर मन्दिर, खड़ग सिंह मार्ग, रामलीला होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई । इस अवसर पर रा० से० यो० के कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र भण्डारी, सहा० कार्यक्रम अधिकारी मनोज रावत, सीता खनका के अतिरिक्त सुनील रावत एवं अरविन्द कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे।



