रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

साईबर क्राईम पुलिस ने 03 दिनों में पीड़ितो/शिकायतकर्तायो के कराये 266801 रुपये वापस, पीड़ितों ने की STF साईबर क्राईम पुलिस की जमकर तारीफ

शेयर करें !
posted on : मार्च 17, 2021 8:23 अपराह्न
  • स्पेशल टास्क फोर्स stf उत्तराखंड के अंतर्गत कार्यरत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज 17 मार्च 2021, संध्या 5:00 pm की साइबर बुलेटिन CYBER BULLETIN :
  1.  इन्द्रानगर थाना बंसत बिहार जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे एक मोटर बाइक की आवश्यकता थी जिसके लिये उनके द्वारा  OLX पर एक मोटर साइकिल का विज्ञापन देखा गया ,जिस पर उनके द्वारा विज्ञापन पर अंकित मोबाइल नम्बर से सम्पर्क किया गया तो मोबाइल नम्बर वाले व्यक्ति द्वारा उक्त मोटर साइकिल को अपना बताते हुये स्वंय को भारतीय सेना में कार्यरत होने की बात कहकर शिकायतकर्ता से मोटर साइकिल का मूल्य 72,000/- (बहत्तर हजार रुपये ) तय करते हुये उक्त धनराशि को धोखाधडी से शिकायतकर्ता से प्राप्त कर ठगी की गयी । उक्त प्रार्थना पत्र की जांच थाना साईबर क्राईम से उपनिरीक्षक कुलदीप टम्टा द्वारा की गयी तथा प्रकरण में कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि अज्ञात द्वारा जिस ई-वालेट के माध्यम से प्राप्त की गयी थी उक्त ई-वालेट से तत्काल पत्राचार करते हुये शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि 72000/- रुपये फ्रीज कराते हुये शिकायतकर्ता के खाते में वापस करायी गयी । शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गयी ।
  2. विजयपार्क थाना कोतवाली जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र मेल के माध्यम से प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को बीएसएनएल से बताते हुये शिकायतकर्ता के बीएसएनएल केवाईसी अपडेट करने की बात कहते हुये झासे में लेकर उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर उनके क्रेडिट कार्ड से रुपये 29999/-(उन्नतीस हजार नौ सौ निन्नवे रुपये) धोखाधडी से निकाल लिये गये । उक्त प्रार्थना पत्र पर थाना साईबर क्राईम देहारदून से कानि पवन कुमार द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि अज्ञात द्वारा जिस ई-वालेट फिल्पकार्ड के माध्यम से प्राप्त की गयी थी उक्त ई-वालेट से तत्काल पत्राचार करते हुये शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि 29999/- रुपये फ्रीज कराते हुये शिकायतकर्ता के खाते में वापस करायी गयी । शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गयी ।
  3. नन्दा की चौकी थाना प्रेमगनर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन्हे मोबाइल फोन के माध्यम से सम्पर्क कर स्वंय को एसबीआई बैक की मुख्य शाखा मुम्बई से बताते हुये शिकायतकर्ता के बैक खाते की केवाईसी अपडेट करने की बात कहते हुये झासे में लेकर उनके बैक खाते व एटीएम कार्ड की जानकारी प्राप्त कर उनके बैक खाते से रुपये 70000/-(सत्तर हजार रुपये) धोखाधडी से निकाल लिये गये । उक्त प्रार्थना पत्र पर थाना साईबर क्राईम देहारदून से महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि अज्ञात द्वारा जिस ई-वालेट के माध्यम से प्राप्त की गयी थी उक्त ई-वालेट से तत्काल पत्राचार करते हुये शिकायतकर्ता की सम्पूर्ण धनराशि 70000/- (सत्तर हजार रुपये ) रुपये फ्रीज कराते हुये शिकायतकर्ता के खाते में वापस करायी गयी । शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की गयी ।
  4. लालकुआं जनपद नैनीताल निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हे एक मोटर बाइक की आवश्यकता थी जिसके लिये उनके द्वारा  OLX पर एक मोटर साइकिल का विज्ञापन देखा गया ,जिस पर उनके द्वारा विज्ञापन पर अंकित मोबाइल नम्बर से सम्पर्क किया गया तो मोबाइल नम्बर वाले व्यक्ति द्वारा उक्त मोटर साइकिल को अपना बताते हुये स्वंय को भारतीय सेना में कार्यरत होने की बात कहकर शिकायतकर्ता से मोटर साइकिल का मूल्य 1,0,3118/- (एक लाख तीन हजार एक सौ अठारह रुपये ) रुपये तय करते हुये उक्त धनराशि को धोखाधडी से शिकायतकर्ता से प्राप्त कर ठगी की गयी । उक्त प्रार्थना पत्र की जांच थाना साईबर क्राईम से उपनिरीक्षक हिम्मत सिह  द्वारा की गयी कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि अज्ञात द्वारा जिस बैक खाते में प्राप्त की गयी उक्त की जानकारी प्राप्त की गयी तो उक्त बैक खाता राजस्थान राज्य का होना पाया गया , अज्ञात मोबाइल नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर भी राजस्थान राज्य का होना पाया गया प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जानकारी प्राप्त कर थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है । 
  5. सतपुली जनपद पौडी गढवाल निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा एयर टिकट बुक करायी गयी थी , किन्तु किसी कारण से यात्रा न कर पाने के कारण जब शिकायतकर्ता द्वारा एयर टिकट रद्द कराने हेतु एयरलाइन्स की वैबसाइट पर सम्पर्क करना चाहा तो सम्पर्क नही हो पाया तब शिकायतकर्ता द्वारा गूगल पर ग्राहक सेवा केन्द्र का नम्बर खोजा गया व उक्त दोनो नम्बर पर फोन किया गया तो फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति द्वारा स्वंय को ग्राहक सेवा केन्द्र से बताते हुये शिकायतकर्ता के टिकट को केन्सिल करने की बात कहकर झासे मे लेकर उनके बैक खाते से रुपये 99999 ( निन्यानबै हजार रुपये) धोखाधडी से निकाल लिये गये । उक्त प्रार्थना पत्र की जांच थाना साईबर क्राईम से उपनिरीक्षक आशीष गुसाई  द्वारा की गयी कार्यवाही करते हुये शिकायतकर्ता की धनराशि अज्ञात द्वारा जिस बैक खाते में प्राप्त की गयी उक्त की जानकारी प्राप्त की गयी तो उक्त बैक खाता पश्चिम बंगाल राज्य का होना पाया गया , अज्ञात मोबाइल नम्बर के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो उक्त नम्बर भी उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल राज्य के होने पाये  गये, प्रकरण में आवश्यक तकनीकि जानकारी प्राप्त कर थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।  

साईबर सुरक्षा टिप

  • किसी भी रूप में संदेश पर प्रतिक्रिया(कमेन्ट आदि) देने से पहले उसे परख लें (जैसे ई-मेल, एसएमएस, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर)।
  • किसी अजनबी या किसी ऐसे व्यक्ति से प्राप्त संदेश का जवाब न दें जिसे आप नहीं जानते हैं।
  • KYC अपडेट/मोबाईल नम्बर बंद होने सम्बन्धी मैसेज/फोन कॉल आने पर अपनी व्यक्तिगत/बैंक सम्बन्धी जानकारी शेयर न करें ।
  • किसी भी प्रकार के अन्जान लिंक पर क्लिक न करें ।
  • किसी अंजान व्यक्ति के बहकावे मे आकर Any Desk, Quick Support आदि Remote Access app डाउनलोड न करें ।
  • ध्यान रखे कि अंजान व्यक्ति द्वारा भेजे गये किसी भी पेमेन्ट गेटवे /वॉलेट/मोबाईल एप्लीकेशन पर धनराशि प्राप्त करने हेतु कभी भी न तो QR कोड स्कैन करें, और न ही UPI पिन डालें ऐसा करने से हमेशा धनराशि आपके खाते से ही डेबिट होगी ।

किसी भी साईबर शिकायत / सुझाव के लिए–

संपर्क: 0135-2655900

email- ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in

फेसबुक – https://www.facebook.com/cyberthanauttarakhand/

 

“साईबर सुरक्षा जीवन का अर्थ है , सुरक्षा के बिना सब व्यर्थ है”

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.