शुक्रवार, फ़रवरी 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कांग्रेस को बताया महिला विरोधी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2024 11:42 अपराह्न

देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस प्रवक्ता सुरजेवाला द्वारा हेमा मालिनी की गई अभद्र टिप्पणी को कांग्रेस की मातृ शक्ति के प्रति घटिया मानसिकता करार दिया है ।महिला मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी महिला प्रवक्ताओं की टीम ने नारी शक्ति के अपमान की लंबी फेहरिस्त सामने रखते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

हरिद्वार रोड स्थित प्रदेश मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मथुरा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी पर की गई अभद्र टिप्पणी पर कड़े शब्दों में की निंदा की है । इस दौरान मंच पर मौजूद पार्टी महिला प्रवक्ताओं के पैनल ने एक सिरे से कांग्रेस नेताओं की हरकतों पर आक्रोश चढ़ाया । नौटियाल के साथ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा जोशी प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती हनी पाठक सुनीता विद्यार्थी कमलेश रमन ने एक स्वर में कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला द्वारा नारी शक्ति के अपमान को उनकी पार्टी का असली चरित्र बताया । उन्होंने कहा, कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है और अपने इस अपमान के लिए नारी शक्ति उन्हे कभी माफ नहीं करेगी।

आशा नौटियाल ने कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को नारी विरोधी और नारी शक्ति का अपमान करने वाला बताया है। इसके पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी कंगना रनाउत को लेकर भी इसी तरह का विवादित बयान सामने आया था ।उनका कहना है कि बार-बार कांग्रेस पार्टी नारी शक्ति का अपमान कर रही है इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कांग्रेस अपनी पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं को चुनाव के लायक भी नहीं समझती है और मातृशक्ति का लगातार अपमान भी करती है। कांग्रेस पार्टी के नेता हार को सामने देखकर बुरी तरीके से हताश और बौखलाए हुए हैं। यही वजह है कि वह अपनी भड़ास माताओं और बहनों पर उतार रहे हैं। देश और प्रदेश की जनता किसी कीमत पर इसकी बर्दाश्त नहीं करने वाली है।

इस दौरान महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा, कांग्रेस के नीचे से लेकर ऊपर तक तमाम बड़े-बड़े नेताओं ने अक्सर महिलाओं का अपमान एवं शोषण किया है। लेकिन अफसोस पार्टी की सबसे बड़ी नेता सोनिया गांधी एवं लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका वाड्रा की जुबान आज तक नहीं खुली। शायद यही वजह है कि उनका इशारा जानकर कांग्रेस में महिलाओं के अपमान की परंपरा बरकरार है। लेकिन देवभूमि उत्तराखंड, मातृशक्ति की भूमि है वो इन्हे माफ नही करने वाली है । लिहाजा एक बार फिर कांग्रेस को वे इन चुनाव में जबरदस्त सबक सिखाने वाली है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत सिंह नेगी ने की मुख्यमंत्री धामी से महत्वपूर्ण भेंट, यमकेश्वर विधानसभा में विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.