posted on : फ़रवरी 20, 2022 5:12 अपराह्न
श्रीनगर : जनपद के कोतवाली श्रीनगर पर राजेश ध्यानी उपनिरीक्षक/जांचकर्ता थाना साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन उत्तराखण्ड देहरादून द्वारा 19 फरवरी 2022 को प्रेषित तहरीर के आधार पर मु.अ.सं.-16/2022, धारा 420 भादवि, बनाम अनुराग उनियाल पुत्र परशुराम उनियाल निवासी ग्राम दिखोली थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढवाल उम्र 33 वर्ष पंजीकृत किया गया। जिसमें साइबर थाना देहरादून की मेल आईडी पर विदेशी नागरिकों द्वारा अपने साथ विदेश से भारत आने हेतु हवाई टिकट कराने के नाम पर अनुराग उनियाल उपरोक्त के विरुद्ध धोखाधडी कर ठगी किये जाने सम्बन्धी शिकायत की गई थी। विवेचना उपनिरीक्षक मनोज रावत के सुपुर्द की गयी। दौराने विवेचना विदेशी नागरिकों द्वारा लगाये गये सभी आरोप सत्य पाये गये। जिसमें अनुराग उनियाल द्वारा Rishikesh Vibes Tour नामक एजेन्सी संचालित कर विदेशी नागरिकों 1-Meritxell R/O spain 2-Anouk Margueritta Helene Hornman & Fedele Paradiso 3-Zone Downes Djamel Mekhaldi 4-Richard Lai 5-Yeshichoedon49@ gmail.com 6-Cheers Haven Lane 7-Charlottie Finklaire (Lottie) and Boris Aistin (BO) को विदेश से भारत आने हेतु हवाई टिकट कराने के नाम पर भारतीय रुपये 7,32,527/- (रु. सात लाख बत्तीस हजार पाँच सौ सत्तायीस ) की धोखाधडी कर ठगी की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा उक्त धोखाधड़ी को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सर्किल श्रीनगर श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक हरिओम राज चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी सुरागरसी कर अभियुक्त अनुराग उनियाल निवासी उपरोक्त को 20 फरवरी 2022 श्रीनगर से गिरफ्तार किया गया।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 16/22 धारा 420 भादवि बनाम अनुराग उनियाल
अभियुक्त का नाम पता
- अनुराग उनियाल पुत्र परशुराम उनियाल निवासी ग्राम दिखोली पो0 डूंगरीपंथ थाना श्रीनगर जनपद पौड़ी गढवाल उम्र 33 वर्ष।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक मनोज रावत
- आरक्षी 124 नापु संजीव कुमार
- आरक्षी 99 नापु विकास बैंज्वाडी



