गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 15, 2026 12:43 पूर्वाह्न

लैंसडाउन : आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा नैतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से मूल्यपरक शिक्षा पर आज एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण मिशन, गुरुग्राम के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ वैल्यूज़ से आए रिसोर्स पर्सन हेमंत सिंह बोहरा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में बोहरा ने नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं अच्छे संस्कारों के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में उच्च आदर्शों को अपनाने तथा अपने आचरण में नैतिक मूल्यों को स्थान देने के लिए प्रेरित किया।

सत्र के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देते हुए विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता एवं विषय के प्रति गहरी रुचि प्रदर्शित की। इस संवादात्मक गतिविधि ने सत्र को रोचक, ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली बनाया।

विद्यालय की इंचार्ज अध्यापिका संगीता धस्माना ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जिम्मेदार, संवेदनशील एवं चरित्रवान नागरिक बनाना भी है। नैतिक मूल्यों का विकास विद्यार्थियों को जीवन में सही निर्णय लेने तथा समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में सहायता करता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विजेंद्र दत्त सुंद्रियाल ने कहा कि मूल्यपरक शिक्षा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उनके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में अनुशासन, संवेदनशीलता, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना समय की आवश्यकता है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जीवन के मूलभूत नैतिक मूल्यों से परिचित कराना तथा उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए तैयार की जाए व्यापक कार्ययोजना – मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन
  • विधानसभा सत्र से पहले भराड़ीसैंण में फायर ऑडिट
  • सिर से उठा माता-पिता का साया, ट्रस्ट बना पढ़ाई का सहारा
  • आर-पार की लड़ाई के मूड में बदरी-केदार के अस्थाई कर्मचारी
  • उत्तराखण्ड के 227 मदरसों पर हो सकती है कार्रवाई
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन में मूल्यपरक शिक्षा पर विशेष सत्र आयोजित
  • रक्त की कमी से जूझ रही महिला के लिए 40 किमी दूर से पहुंचे रक्तदाता
  • ​KBC के मंच पर उत्तराखण्ड के लोकेंद्र ने अमिताभ बच्चन को पहनाई पहाड़ी टोपी
  • सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया लैंसडाउन कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, लंबित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अफसरों को अल्टीमेटम : टूटी सड़कें मिलीं तो तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक दुरुस्त होंगी खोदी गई सड़कें
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.