बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अवैध खनन व नशे के कारोबारियों पर विधानसभा अध्यक्ष हुई सख्त

शेयर करें !
posted on : मई 18, 2022 3:22 अपराह्न
कोटद्वार । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रभारी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक की । बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को क्षेत्र के विकास, अवैध खनन पर रोक एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश एवं सुझाव दिए ।
बुधवार को कोटद्वार स्थित अपने निजी आवास पर आयोजित बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रभारी उपजिलाधिकारी को कोटद्वार में रहकर क्षेत्र की समस्याओं को समाधान करने के निर्देश दिए । जिस पर प्रभारी उपजिलाअधिकारी ने बताया कि सप्ताह में मंगलवार, बुधवार एवं शनिवार को वह कोटद्वार में बैठा करेंगे । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र की उन सभी सरकारी जमीनों के बारे में जानकारी ली जिसमें कि आगे चलकर विकास की योजनाएं संचालित कर निर्माण कार्य कराए जा सकें । उन्होंने ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या पर भी अधिकारियों से वार्ता की । इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की नदियों में हो रहे अवैध खनन पर अधिकारियों को फटकार भी लगाई । निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध खनन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया जाए साथ ही पुलिस प्रशासन को खनन के स्थानों पर अधिक गश्त बढ़ाने की बात भी कही ।
विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस के अधिकारियों से क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों का आवश्यक रूप से पुलिस सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि किरायेदारों सहित संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया जाना आवश्यक है ।वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने के साथ ही अतिक्रमण हटाए जाने के लिए भी कहा । विधानसभा अध्यक्ष ने सब्जी मार्केट में लाइसेंसधारियों को ही दुकान लगाने के निर्देश दिए । उन्होंने क्षेत्र में नशे के आदी हो रहे युवकों एवं नशे का व्यापार कर रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा । इस दौरान उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि विद्यालयों एवं कॉलेजों में स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन व जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाएं एवं नशे के आदि हुए युवाओं को काउंसिलिंग दी जाए व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाए । जिससे नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं को रोका जा सके । विधानसभा अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को शहर में ट्रैफिक एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए जिससे शहर के भीतर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो । उन्होंने शहर के अंतर्गत स्पीड में चलने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही करने की बात कही । तहसील में शौचालय एवं अन्य सुविधाओं के निर्माण किए जाने को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए ।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि शहर में विभिन्न जगहों पर सीएसआर फंड के माध्यम से वाटर एटीएम लगवाना चाहती हैं जिसके लिए अधिकारी विभिन्न उपयुक्त स्थानों का चयन कर उन्हे जानकारी दें जिस जगह पर पानी एवं बिजली की उपलब्धता हो । विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्ताई से कहा कि सभी आवश्यक दिशा निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए । इस अवसर पर प्रभारी उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, एएसपी मनीषा जोशी, एसएचओ विजय सिंह मौजूद रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.