गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

शेयर करें !
posted on : जुलाई 1, 2026 12:55 अपराह्न

-चमोली से पहुंचे सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, विशेष जांच की उठाई मांग

गोपेश्वर/टिहरी। टिहरी जनपद के देवलगांव में केतन की हत्या के मामले में चमोली से सामाजिक संगठनों का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि पीड़ित परिवार ने उन्हें घटना की जानकारी देते हुए न्याय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार इस घटना के बाद भय और असुरक्षा के माहौल में जी रहा है। संगठनों ने शासन और टिहरी पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल (फोरेंसिक) रिपोर्ट पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई जाए तथा मामले की जांच वरिष्ठ स्तर के अधिकारी से कराई जाए। इस प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय में कर दोषियों को कानून के अनुसार शीघ्र और कड़ी सजा दिलाने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह कानून-व्यवस्था प्रभावित करने या मामले को लेकर तनाव फैलाने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय मिलना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल में पर्वतीय शिल्पकार कल्याण महासभा के अध्यक्ष गिरीश आर्य, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं पिछड़ी जाति वैचारिक महासभा के अध्यक्ष डॉ. पुष्कर बैछवाल, सामाजिक कार्यकर्ता कैप्टन गोवर्धन, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर मदन लोहानी और मोहनलाल आर्य शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • यूकेडी की अंदरूनी कलह से तीसरी ताकत बनने की उम्मीद को झटका
  • इंटरसेप्टर व स्कूटी की भिडंत में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर
  • पौड़ी गढ़वाल : पशुपालन योजनाओं से 1726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का सहारा
  • मायके से ससुराल क्षेत्र में पहुंची बधाण की नंदा डोली
  • सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के नेतृत्व में विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, रतूड़ा में ₹48.84 करोड़ से बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में ₹28.07 करोड़ से 48 नए आवास; आधुनिक सुविधाओं के साथ पर्यावरण संरक्षण पर फोकस
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक – डॉ. पराग मधुकर धकाते
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने कीर्तिनगर में फूड कार्ट और संग्रहण केंद्र का किया निरीक्षण, ग्रामोत्थान के उद्यमों को बेहतर संचालन के निर्देश
  • भारतीय स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान, गुलमर्ग द्वारा टिहरी झील में वाटर स्कीइंग कोर्स का आयोजन
  • ऋण फर्जीवाड़े के प्रकरणों पर जिला प्रशासन सख्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए एसआईटी जांच और कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति में 2027 की रणनीति पर मंथन, तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.