शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एसपी श्वेता चौबे ने हेमकुंड साहिब की सुरक्षा व यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

22 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब व लोकपाल के कपाट

शेयर करें !
posted on : मई 20, 2022 11:57 अपराह्न

गोविंदघाट / चमोली । हेमकुंड साहिब और लोकपाल के कपाट आगामी 22 मई को खुलने जा रहे है। इससे पूर्व शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे ने गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर पुलिस टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिक्खों के पवित्र धाम हेमकुण्ड साहिब के कपाट खुलने में कुछ ही दिन शेष रह गये है। हेमकुण्ड साहिब की सुरक्षित यात्रा के दृष्टिगत संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चैबन्ध करने के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने थाना गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब तक एसडीआरएफ एवं पुलिस बल के साथ यात्रा मार्ग में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही यात्रा ड्यूटी में नियुक्त सभी पुलिसकर्मियों, एसडीआरएफ, थानाध्यक्ष गोविन्दघाट को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

एसपी श्वेता चौबे ने टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को पुलना से गोविन्दघाट तक किराया निर्धारित करने एवं वाहनों पर अनिवार्य रुप से रेट लिस्ट लगवाने और यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक ना वसूलने के लिए निर्देशित किया गया, घोड़ा-खच्चर स्वामियों को यात्रियों से निर्धारिय किराए से अधिक ना वसूलने एवं अनिवार्य रुप से रेट लिस्ट लगाने को कहा गया। पुलना में यात्रा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में इको डेवलपमेंट के चेयरमैन से हेमकुण्ड साहिब यात्रा के सम्बन्ध जानकारी ली गई।

हेमकुण्ड साहिब की सकुशल यात्रा एवं यात्रियों की सहायता के लिए भ्यूंडार में पुलिस की अस्थाई चैकी और घाघरिया में सीजनल चैकी स्थापित की गई हैं, जिनमें पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है। दोनों चैकियों में एसडीआरएफ भी मौजूद रहेगी। इन सीजनल चैकियों में महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए रेडियो स्टैटिक सैट लगाए गए हैं। हेमकुण्ड साहिब यात्रा रुट पर पुलिसकर्मी वायरलैस रेडियो हैण्डसैट के साथ ड्यूटी करेंगे। यात्रा मार्ग में जहां-जहां मार्ग संकरा और भूस्खलन संभावित क्षेत्र है वहां पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिन में निर्धारित तय सीमा में ही श्रद्धालुओं को गोविन्दघाट से हेमकुण्ड साहिब के लिए रवाना किया जाएगा, एवं दिन में 12 बजे बाद यात्रियों को घांघरिया से हेमकुण्ड के लिए नहीं भेजा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने हेमकुण्ड साहिब यात्रा ड्यूटी में लगे सभी पुलिस कर्मियों एवं एसडीआरएफ टीम को सतर्कता से ड्यूटी करने, यात्रियों के साथ मैत्री और सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
  • मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा
  • ऑपरेशन प्रहार : डीजीपी दीपम सेठ ने की हाईलेवल समीक्षा, एक माह में 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार, आतंकी नेटवर्क और साइबर ठगी पर भी कड़ा प्रहार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.