गुरूवार, जनवरी 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शीतकालीन यात्रा को लेकर एसपी चमोली ने सीमांत नीती घाटी का किया दौरा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 7:16 अपराह्न

चमोली। सीमांत क्षेत्र नीती घाटी में ‘छोटा अमरनाथ’ के नाम से विख्यात टिम्मरसैंण महादेव के दर्शनों के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ रहा है। शीतकालीन यात्रा के दौरान प्रतिदिन 500 से 1000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन हेतु पहुंच रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं सीमांत क्षेत्रों में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने नीती घाटी का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान एसपी चमोली टिम्मरसैंण महादेव पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धालुओं से सीधा संवाद कर यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था एवं ठहरने की सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। श्रद्धालुओं ने दर्शन के अनुभव साझा करते हुए पुलिस व्यवस्था पर संतोष जताया।

आगामी अप्रैल माह में नीती घाटी में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की ‘अल्ट्रा मैराथन’ को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा तैयारियों एवं पुलिस चौकियों का गहन निरीक्षण किया। मैराथन रूट एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुराईथोटा एवं मलारी पुलिस चौकियों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मार्ग पर स्थित प्रत्येक पुलिस चौकी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी।

निरीक्षण के दौरान मलारी पुलिस चौकी की जर्जर स्थिति को देखते हुए एसपी चमोली ने प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ को निर्देशित किया कि ‘वाइब्रेंट विलेज योजना’ के अंतर्गत चौकी के मरम्मत एवं आधुनिकीकरण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजा जाए। साथ ही, हालिया भारी बर्फबारी से क्षतिग्रस्त हुए सोलर पैनलों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए, ताकि संचार एवं प्रकाश व्यवस्था बाधित न हो।

मलारी भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया। वरिष्ठ नागरिक कपिल रावत एवं राजेंद्र राणा सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शीतकाल में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मेडिकल सुविधा बंद रहने से आपात परिस्थितियों में भारी परेशानी होती है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि ज्योतिर्मठ के बाद पूरी नीती घाटी में पेट्रोल पंप का अभाव है, जो पर्यटन एवं स्थानीय निवासियों के लिए गंभीर समस्या बना हुआ है।

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसपी चमोली ने तत्काल जिलाधिकारी चमोली से फोन पर वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याएं साझा करवाईं, जिससे शीघ्र समाधान का आश्वासन मिला।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बीआरओ (BRO) के कमांडिंग ऑफिसर मेजर विवेक सोनी एवं द्वितीय प्रभारी सुनील कुमार त्रिपाठी से सुराईथोटा में भेंट कर सीमांत क्षेत्र तक सड़क निर्माण कार्य, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा संवेदनशीलता एवं समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ज्योतिर्मठ देवेन्द्र रावत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • छावनी में बदला धार, दो DIG और 13 SP रैंक के अफसर, CAPF समेत हजारों पुलिसकर्मी तैनात
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को किया संबोधित
  • अवैध गतिविधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है एमडीडीए – उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी
  • नवाचार की नई उड़ान : ज्योतिर्मठ की बेटियाँ रचेंगी गणतंत्र दिवस पर इतिहास, कर्तव्य पथ पर पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज का करेंगी प्रतिनिधित्व
  • नशा मुक्त समाज की ओर पाखी गांव की बड़ी पहल, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में नही परोसी जाएगी शराब, परोसने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना
  • कल्याण केवल पत्रिका नहीं, भारतीय चेतना का जीवंत माध्यम है – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
  • एमडीडीए की अवैध निर्माण व प्लॉटिंग पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी, हरभजवाला और मेहुवाला माफी क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
  • जीएसटी अपील अधिकरण GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने किया कार्यभार ग्रहण
  • ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव – डॉ. धन सिंह रावत
  • गैरसेण में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, 567 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.