posted on : दिसम्बर 21, 2021 3:18 अपराह्न
सतपुली । राजकीय महाविद्यालय सतपुली में आजादी का अमृत महोत्सव एवं नमामि गंगे कार्यक्रम की श्रृंखला में गंगा मेरी पहचान के अंतर्गत गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें एकल गीत में अनुष्का ने प्रथम, लवली द्वितीय एवं तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं सामूहिक गीत प्रतियोगिता में अंजली ग्रुप ने प्रथम, सोनाली एवं साक्षी ने द्वितीय व अमीषा एवं सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ हिमानी बिष्ट एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति माहेश्वरी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ अवधेश उपाध्याय, डॉ वीर सिंह एवं डॉ हरीकृष्ण सेमवाल ने मुख्य भूमिका निभाई ।



