गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखण्ड में शुरू हुई एसआईआर प्रक्रिया, सीईओ डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने जाँची कार्य प्रणाली

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 5, 2025 1:47 पूर्वाह्न

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु कर दी गई हैं। इस चरण में आगामी SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर प्रारम्भिक तैयारियां की जाएंगी, साथ ही SIR के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत “प्रत्येक मतदाता तक पहुंच , समन्वय और संवाद’ अभियान पर कार्य किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) डॉ० बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि ECI द्वारा अलग-अलग वर्षों में इससे पूर्व 11 बार SIR कार्यक्रम पूरे देश में संपादित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में वर्ष 2003 में SIR किया गया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में आयोग द्वारा पहले चरण में बिहार और दूसरे चरण में 12 अन्य राज्यों में SIR की प्रक्रिया गतिमान है। उन्होंने बताया कि आयोग का इस पूरी प्रकिया के पीछे उद्देश्य हर पात्र मतदाता को मतदाता सूची में शामिल करना है।

CEO ने बताया कि प्री SIR फेज में प्रदेश की वर्तमान मतदाता सूची में शामिल लगभग 40 वर्ष तक की आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज थे उनकी सीधे BLO एप से मैपिंग की जाएगी। इसके साथ ही 40 वर्ष या उससे अधिक आयु के ऐसे मतदाता जिनके नाम 2003 की मतदाता सूची में किसी कारणवश नहीं है तो उनके माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम के आधार पर प्रोजनी के रुप में मैपिंग की जाएगी। CEO ने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची www.ceo.uk.gov.in एवं www.voters.eci.gov.in पर सर्च की जा सकती है।

CEO ने प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) नियुक्त करने की अपील की है। CEO ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 11733 बूथ के सापेक्ष 4155 BLA ही नियुक्त हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी जनपदों में जिलाधिकारी, ईआरओ और बीएलओ को मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। CEO ने बताया कि जनपद एवं ईआरओ स्तर पर एक हेल्प डेस्क स्थापित की जा रही है ताकि मतदाताओं को आसानी से मदद मिल सके।

इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चंद्र, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तु दास मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.