posted on : सितम्बर 15, 2022 8:13 अपराह्न
लैन्सडौन । श्री सिद्धिविनायक समिति के अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन गुरुवार को पंचायती धर्मशाला में किया गया । श्री सिद्धिविनायक समिति ने पांच दिवसीय गणपति महोत्सव के सफल आयोजन के लिए स्थानीय जनता एवं पंचायती धर्मशाला समिति का आभार व्यक्त किया । कोषाध्यक्ष योगेश शाह ने आय व्यय का विवरण दिया ।कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए अभ्युदय परिवार की संयोजिका भावना वर्मा को समिति ने सम्मानित किया । समिति के अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में गणपति महोत्सव को ओर बड़े स्तर में करने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर दिनेश बुडाकोटी, शिवप्रकाश रावत, रामेश्वर गुप्ता, आशुअरोड़ा, भावना वर्मा, योगेश शाह, सुशील अग्रवाल, सुमन बिष्ट, बिपुल अग्रवाल, देवेन्द्र वर्मा, अनूप कन्नौजिया, कार्यक्रम का संचालन दिनेश बुडाकोटी, शिवप्रकाश रावत उपस्थित थे ।


