posted on : फ़रवरी 27, 2022 4:37 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ । इस विशेष कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य गोवर्धन प्रसाद चतुर्वेदी ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद और महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण दीप प्रज्वलित करके किया । मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए स्वयं सेवियों को नशा मुक्त रहने तथा समाजसेवा पर बल दिया ।
जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना पौड़ी के परितोष रावत ने समस्त स्वयंसेवियों का आभार प्रकट करते हुए अपने वक्तव्य में स्वयंसेवकों में अनुशासन एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर जोर दिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य खुगशाल ने विद्यालय के समस्त स्वयंसेवकों को अपने संबोधन में अनुशासन, नशा मुक्ति, राष्ट्रप्रेम के साथ समाजोपयोगी कार्य करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम का संचालन मनोज रावत द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति की गई । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हरीश कुमार भट्ट, पूर्व सेवानिवृत्त प्रवक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना पौड़ी जनपद के समन्वयक परितोष रावत, एसएमसी के अध्यक्ष विनोद कुमार द्विवेदी, एसएमसी की पूर्व अध्यक्षा सुनीता शाही, विद्यालय के प्रधानाचार्य लखपत राज खुगसाल, कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र भंडारी, वरिष्ठ प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार बुढाकोटी, नीरज कुमार कमल, पूनम पांथरी, सुनील रावत, आलोक कुमार गुप्ता, राजकीय शिक्षक संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत, महामंत्री मनमोहन चौहान, पूर्व गढ़वाल मंडल मंत्री देवेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, भगवान सिंह नेगी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वयं सेवकों का मनोबल बढ़ाया और कार्यक्रम की सराहना की ।



